कैदी वाहन दुर्घटनाग्रस्त , कैदी -पुलिसकर्मी घायल

ग्रेटर नोएडा : आज दोपहर दनकौर थाना क्षेत्र में पेशी से लौट रही कैदी वाहन ट्रक को साइड देते हुए पलट गई। हादसे में एक कैदी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लुक्सर जेल में बंद जाहिद निवासी जेवर और जयवीर निवासी रबूपुरा की पेशी जेवर कोर्ट में थी।

पुलिस लाइन से एचसीपी रविंदर सिंह कांस्टेबल इंद्रजीत दोनों कैदियों को जेवर कोर्ट में पेशी कराकर वापस लुक्सर जेल लौट रहे थे। तभी सलारपुर अण्डरपास पर वैन ट्रक को साइड देते हुए पलट गयी।

हादसे में HCP रविंदर सिंह के सर पर चोट लगी है। Constable इंद्रजीत के कंधे पर चोट है। कैदी जयवीर के सर पर चोट है। दूसरा कैदी जाहिद को चोट नहीं आई है। उपचार के लिए घायल को कैलाश अस्पताल भर्ती कराया गया। सभी खतरे से बाहर हैं। — रिपोर्ट : शफी मोहम्मद सैफी

यह भी देखे:-

मासूम की हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास, 50-50 हजार का जुर्माना
ग्रेटर नोएडा जाट महासम्मेलन में प्रतिभाशाली बच्चे सम्मानित
समूह मंत्री से मिले नेफोमा के पदाधिकारी, प्राधिकरणों की सीबीआई जांच की मांग
ग्रेटर नोएडा बीटा- 1 में फ्री थर्मल थेरपी डेमो कैम्प का होगा आयोजन
विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु विशेष कार्...
विश्व पर्यावरण दिवस : पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने समेत पुलिस अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण 
यमुना प्राधिकरण के मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश की आहट, विप्रो–जीई हेल्थकेयर प्रतिनिधिमंडल ने किया ...
यूपी : मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लिखी चिट्ठी
Nobel Prize in Chemistry: बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को दिया जाएगा रसायन विज्ञान में ...
वॉरियर्स क्लब, दनकौर के खिलाड़ियों ने नेशनल कराटे में मारी बाजी – 13 मेडल अपने नाम
ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में आवारा कुत्तों का आतंक , बीटा 1 में बच्ची को घसीटते हुए ले गया कुत्ता,...
कानून व्यवस्था को लेकर डीएम बी.एन. सिंह ने की बैठक, दिए दिशा-निर्देश, पढ़ें पूरी खबर
गुजरात के नए मुखिया बनें भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई
'बेटी सुरक्षित ,समाज सुरक्षित’, 160 छात्राओं ने आत्मरक्षा अभियान में भाग लिया 
अग्र भागवत में वैश्य समाज की स्थापना व 18 गोत्रों की कथा का भावपूर्ण वर्णन
योग और स्वास्थ्य: जंघा शक्ति विकासक क्रिया से पाएं स्वस्थ और मजबूत जंघाएँ, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि...