पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने संघ, भाजपा और भारतीय विचारधारा को नयी दृष्टि दी : जेपी नड्डा

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पड़ाव स्थित पंडित दीन दयाल स्मृति स्थल का दौरा किया।  यहां उन्होंने पंडित दीन सयाल उपाध्याय की प्रतिम पार श्रद्धा सुमन अर्पित किया और दीवारों पर उकेरे गए पंडित दीन दयाल उपाध्याय के वाक्यों को भी गौर से पढ़ा। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दीन दयाल जी हम सब के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत रहे। वैचारिक पृष्ठभूमि पर उन्होंने भारतीय जन संघ को और भारतीय जनता पार्टी को और भारतीय विचारधारा को एक नई दृष्टि दी, जो भारतीय संस्कृति से रची बसी। भारतीय संस्कृति में भारतीय विचारधारा का महत्व ये उन्होंने हम सब लोगों को बखूबी बताया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि उनकी इस पुण्यस्थली पर आकर हम सभी लोगों को एक ऊर्जा, प्रेरणा और ताकत मिलती है। उस ताकत के सहारे हम लोग नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को सशक्त, समृद्ध और यहां समाज के सभी वर्ग खुशहाल होकर आगे बढ़ें और दुनिया में भारत का नाम प्रशस्त हो इस कल्पना को लेकर हम सब चले हैं। उसकी ऊर्जा हमें यहाँ मिलती है।

उन्होंने बताया कि आज कोरोना के वैक्सीनेशन का दूसरा चरण भी प्रारम्भ हुआ है। प्रधानमंत्री ने इस दुसरे चरण में वैक्सीन लगवाई है। इस चरण में 60 साल के ऊपर के लोग और जिन्हे कोई बिमारी है और 45 साल से ऊपर के हैं। उन्हें दस हज़ार सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से मुफ्त वैक्सीनेशन का कार्य प्रारम्भ किया है।

जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बात के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देती है कि कोरोना काल में उनके नेतृत्व में 130 करोड़ देशवासियों को संक्रमण से बचाने के लिए सफल नेतृत्व भी किया है। साथ ही साथ हमारे उद्यमियों को प्रेरित कर प्रोत्साहित करके पीपीई किट, लेबोरिटी, कोविड हॉस्पिटल का निर्माण करवाया। कोविड वारियर सभी को उन्होंने प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही साथ भारत 20 देशों को भी वैक्सीन दे रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों पर चलते हुए देश और समाज के कल्याण कार्य में लगे हुए हैं।

यह भी देखे:-

Auto Expo 2023: अशोक लेलैंड वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकों को पेश करने में हमेशा अग्र...
नवरत्न के प्रथम महिला प्रौढ़ नि:शुल्क शिक्षा केन्द्र हुआ प्रारम्भ
आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई पेट्रोलिंग
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी ने विपक्षी नेताओं को लिखी चिट्ठी, भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील
निर्माणाधीन बिल्डिंग के शटरिंग के नीचे दबे मजदूर, एक कि मौत
'किसान अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे'- राकेश टिकैत
कोरोना संक्रमण : खतरनाक लहर के बीच यूपी, में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, जानें- सबकुछ
ग्रेनो में अवैध यूनिपोल दिखें तो प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर पर दें जानकारी, वेबसाइट पर अपलोड की वैध...
नए कानून से अपराधियों को सजा मिलने के साथ-साथ पीड़ित को भी मिलेगा न्याय: पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह
ममता का केंद्र पर बड़ा आरोप , कहा- केवल चुनाव के समय एलपीजी और पेट्रोल के दाम कम करती है भाजपा
"GACS का एक और मंथन कार्यक्रम " 15 फ़रवरी को
केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की, डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने प्रति...
बांग्लादेश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शेख हसीना ने की आगवानी, कोरोना काल शुरू होने के बाद पहल...
यामाहा ने स्पेयर पाट्र्स मैनेजर्स और तकनीशियनों के लिए नेशनल लेवल ग्रां प्री के 10वें संस्करण का आयो...
एसएसपी वैभव कृष्ण ने वादी दिवस का किया शुभारम्भ, इसमें क्या है खास पढ़ें पूरी खबर
पथिक ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में आज खेले गए दो मैच