दनकौर पुलिस ने हरियाणा शराब में यूपी का लेबल बदलकर बेचने वाले गैंग का किया पर्दाफाश

ग्रेटर नोएडा। हरियाणा से तस्करी करके शराब की बोतल पर यूपी का मार्का लगाकर बेंचने वाले एक गैंग के एक बदमाश को थाना दनकौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका दूसरा साथी फरार हो गया।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने गांव ननवा के राजपुर के जंगल में छापा मारा। वहां पर कुलदीप व हरि सिंह हरियाणा मार्का शराब पर यूपी में बिकने वाली शराब का रैपर लगा रहे थे। पुलिस को देख दोनों भागने लगे। पुलिस ने कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया जबकि हरि मौके से भाग गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने करोला कार में भरकर लायी गयी 40 पेटी हरियाणा मार्का अंगे्रजी शराब व 34 नकली रैपर इनके पास से बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने शराब की 70 बोतलों पर यूपी में बिकने वाली शराब की नकली रैपर लगा लिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि 5 अगस्त को पुलिस पार्टी पर हमला करके गांव वालों ने सुशील व सुनील नामक शराब तस्करों को छुड़ा लिया था। पुलिस ने आज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी देखे:-

एसटीएफ ने अवैध रूप से बिना वीजा पासपोर्ट भारत में रह रहे तीन और चीनी नागरिकों को किया गिरफ्तार
पुलिस एनकाउंटर में इनामी बदमाश को लगी गोली
शराब ठेका सलेसमैन हत्या मामले में विशेष टीम ने शुरू की जांच
ग्रेटर नोएडा : 22 वीं मंजिल से गिरकर ब्यूटी पार्लर संचालिका की मौत
छात्र के साथ कुकर्म मामला : पोस्को एक्ट में स्कूल स्टाफ गिरफ्तार
इंजीनियर को वाहन चोर ने मारी गोली
छात्रा को जिंदा जलाने की घटना को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
पैसे बंटवारे के विवाद में की थी दोस्त की हत्या
घर में घुसे चोर की धुनाई, पब्लिक ने पुलिस के किया हवाले
सिक्योरिटी गार्ड ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच जारी
यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा वांटेड ईनामिया बदमाश
पुलिस के सामने गाडी छोड़ भागे बदमाश
कोर्ट के आदेश पर 2500 लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर, गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबाई गई शराब
एक करोड़ की हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, कॉलेज में छात्रों सप्लाई करता था ड्रग्स
पुलिस चौकी के सामने हुई चोरी, व्यवस्था पर उठे सवाल
फर्जी नेताओं के खिलाफ भाजपा कराएगी एफआईआर, धौंस देने वाले कथित नेता को पुलिस ने भेजा जेल