बढ़ती हुई महंगाई लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सौपा ज्ञापन

सूरजपुर- करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई की समस्या को लेकर सोमवार को जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सुहास एल वाई से मुलाकात कर एसडीएम अंकित कुमार को सौपा।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ प्रवीण भारतीय ने बताया कि इस समय भारत देश सहित सम्पूर्ण विश्व ने कोरोना महामारी झेली है। जिससे लोगो का जीवन जीना दुश्वार हो गया। उसके बाद जैसे तैसे कोरोना महामारी के बाद लोगो ने अपना जीवन यापन शुरू किया है। लेकिन बढ़ती महंगाई की समस्या ने लोगो का जीना मुहाल कर दिया। प्रवीण भारतीय ने कहा कि महामारी के बाद लोगो की आर्थिक स्थिति वैसे ही बेकार थी । अब ऊपर से पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर सहित रोजमर्रा की चीजो पर बेतहाशा वृद्धि ने लोगो का जीना हराम कर दिया है। किसान, मजदूर व ग्रामीण क्षेत्रो में इस महंगाई से लोगो की हालत खराब हो गयी है। डीजल के मूल्यों में रोजाना हो रही वृद्धि के कारण किसान फसलों में पानी व खेतो की जुताई करने में असमर्थ है। आर्थिक तंगी के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है। प्रवीण भारतीय ने कहा कि आज पत्र के माध्यम से करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने देश हित मे बढ़ती महंगाई से लोगो को निजात दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की। जिससे लोगो को बढ़ती महंगाई से निजात मिल सके।
इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश नागर, प्रेम प्रधान, एडवोकेट धीरज खटाना , एडवोकेट कपिल कसाना, श्रवण नागर, दीपक भाटी, चेतन नागर आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

School Reopening 2021: पंजाब, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में आज से खुल रहे हैं स्कूल, जानें पूरी खबर
देशभक्ति गायन, वादन और नृत्य से  द गुरुकुल म्युजिकोलॉजी के बच्चों ने बांधा समां, एडीसीपी अशोक कुमार ...
UPITS 2025: अंत्योदय से राष्ट्रोदय की ओर: सीएम योगी ने यूपीआईटीएस-2025 के शुभारंभ पर रखी नई सोच
दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया 8 दिवसीय अर्हम ध्यान योग दिवस
ग्रेटर नोएडा : ऐरो मीडिया के सौजन्य से "फैशन शो" 24 सितम्बर को, ऑडिशन जारी है
गौतमबुद्ध नगर पुलिस के कई चौकी प्रभारियों का तबादला
बाबा साहब को श्रद्धांजलि व कांग्रेस विधायक का स्वागत: गौतमबुद्ध नगर में आयोजित विशेष कार्यक्रम
ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों का चल रहा धरना स्थगित, जानिए क्यों
सीएम योगी ने किया कैलाश मानसरोवर भवन का शिलान्यास
दो कारों में भिड़ंत के बाद एक की मौत
एएसीएसबी सदस्यता प्रमाण पत्र और पिन बने मील का पत्थर: जीएलबीआईएमआर ने दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय प्रम...
वर्चुअल संवाद: मुख्यमंत्री योगी बोले- खुद को कोरोना से बचाते हुए जनता को बचाने में जुटें मंत्री
जानिए आज का गौतमबुद्ध नगर कोरोना अपडेट
प्राचीन बाराही मेला 5 अप्रैल से , आज हुआ भूमि पूजन
यूपी पुलिस भर्ती 2021 : दरोगा बनना चाहते है तो ये खबर आपके लिए है, जानें योग्यता, सैलरी, आवेदन समेत ...
78 वे स्वतंत्रता दिवस के महापर्व को इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन ने पूरे धूमधाम से मनाया