दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अगले महीने से लगेगा टोल, एनएचएआई ने मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव 

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दौड़ने वाले वाहनों को अगले माह ( 31 मार्च तक) से टोल अदा करना होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने केंद्रीय सड़क एवं रिवहन राजमार्ग मंत्रालय को टोल दरों का प्रस्ताव भेज दिया है, जिन्हें 15 मार्च तक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। प्रस्ताव के तहत दिल्ली-मेरठ के बीच 135 रुपये टोल वसूले जाने की तैयारी है। पहले और दूसरे चरण यानी सराय काले खां से डासना के बीच टोल की वसूली ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर (एएनपीआर) की मदद से चलती हुई गाड़ी से दूरी के हिसाब टोल कटेगा, जबकि चौथे चरण में तीन जगहों पर टोल बूथ पर फास्टैग से टोल कटेगा।  होलसेल प्राइज इंडेक्स के आधार पर एनएचएआई ने 1.50 से 200 रुपये प्रति किमी के हिसाब से टोल लगाने के प्रस्ताव दिया है। इस हिसाब से दिल्ली-मेरठ के बीच कार से 69 किमी सफर करने वालों को एक तरफ से 135 रुपये टोल अदा करना होगा। दूसरे चरण में यूपी गेट से डासना के बीच अलीगढ़ रेल लाइन पर अभी रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का काम बाकी है, जिसमें अंतिम रूप से तैयार होने में अभी एक साल का वक्त लगेगा। ऐसे में एनएचएआई ने करीब 500 मीटर लंबे हिस्से को टोल दरों में शामिल नहीं किया है। उम्मीद है कि मंत्रालय प्रस्ताव दरों पर मुहर लगा सकता है। क्योंकि अभी तक बाकी सभी एक्सप्रेसवे पर इसी हिसाब से टोल दरें ली जा रही हैं।

एनएचएआई का दावा 31 मार्च तक दौड़ेंगे वाहन
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भले ही जून में एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की बात कही हो, लेकिन एनएचएआई का दावा है कि अलीगढ़ रेल लाइन को छोड़कर बाकी सारा हिस्सा 31 मार्च तक तैयार कर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए मशीनों से लेकर मैन पावर को बढ़ा दिया गया है। तीन शिफ्टों में बांटकर काम किया जा रहा है।

ये हैं टोल की प्रस्तावित दरें
कहां से कहां                दूरी   (किमी)                 प्रस्तावित टोल दरें
सराय काले खां – यूपी गेट    8                                      20-25 रुपये
सराय काले खां – डासना     27                                     45-55 रुपये
सराय काले खां – मेरठ       69                                      120-135 रुपये
नोट : प्रस्तावित दरें कारों की हैं।

पहले और चौथे चरण में बढ़ेगा टोल
जहां पर एलिवेटेड रोड व पुल बनाए जाते हैं, वहां पर निर्माण लागत करीब 10 गुना बढ़ जाती है। उदाहरण के तौर पर पिलखुवा में पांच किमी की एलिवेटेड रोड बनी है। इस चरण में 125 रुपये का टोल छिजारसी में लिया जाता है, जिसमें करीब 75 रुपये अकेले एलिवेटेड रोड के तौर पर लिए जा रहे हैं। यही कारण हैं कि दिल्ली-मेरठ के बीच एक्सप्रेसवे 69 किमी का डेढ़ रुपये, जिसमें 100 रुपये टोल होना चाहिए था लेकिन यमुना पुल, हिंडन व हिंडन कैनाल, दो बड़े आरओबी व 700 मीटर की एलिवेटेड रोड के निर्माण के चलते 120 से 135 रुपये टोल वसूली का प्रस्ताव दिया गया है।

एक्सप्रेसवे के निर्माण में देरी रेलवे की तरफ से की गई है। हमने 2500 मीट्रिक टन वजन का पुल बनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे रेलवे ने बढ़ाकर 4700 मीट्रिक टन कर दिया। अब काम तेज गति से चल रहा है। एक हिस्से में आरओबी को छोड़कर बाकी काम 31 मार्च तक पूरा किया जाएगा। उससे पहले टोल दरों को लेकर भेजे गए प्रस्ताव पर भी मुहर लग जाएगा। मंत्रालय की कोशिश रहेगा कि किसी एक हिस्से में लोगों पर ज्यादा बोझ न पड़े। इसलिए औसत हिसाब से ही टोल लगाने की कोशिश रहेगी।
– जनरल वीके सिंह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री

किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का काम बंद कराया
एक समान मुआवजा और सर्विस रोड आदि की मांग को लेकर किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बंद करने का एलान कर दिया। शुक्रवार को किसानों ने गाजियाबाद क्षेत्र के मुुरादाबाद गांव के पास फिनिशिंग का काम रुकवा दिया। प्रशासन ने किसानों को मंगलवार तक का आश्वासन दिया है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के चौथे चरण डासना से मेरठ तक 32 किमी का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। डासना ओवरब्रिज और फिनिशिंग का कार्य बचा है। इसी को देखते हुए सपा नेता पवन गुर्जर और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश राठी के नेतृत्व में मांगों को लेकर 26 गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया।

उनका कहना है कि जिस तरह से भोजपुर गांव में टोल बूथ बनाकर सर्विस रोड बनाई गई है, उसी तरह से सैदपुर गांव की ओर भी ऐसा ही कट बनाकर व्यवस्था की जाए। किसानों ने शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक एक्सप्रेसवे को बंद रखा। प्रशासन द्वारा समझाने और जिलाधिकारी से मंगलवार को वार्ता कराने के आश्वासन पर किसान माने।

 

यह भी देखे:-

गौतमबुद्धनगर कोरोना अपडेट: लगातार बढ़ रही है मरीजों की संख्या
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला : गणेश वंदना के साथ रामलीला मंचन का हुआ शुभांरभ, केंद्रीय मंत्री डॉ. महे...
करोड़ों के भूमि घोटाले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रबंधक कैलाश भाटी समेत तीन गिरफ्तार, एमएलसी नर...
दिल्ली : पटाखे नहीं, मौसम है प्रदूषण के लिए अधिक जिम्मेदार: स्टडी
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को चार्जशीट दायर किए,चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती समेत 33 लोगों...
शिक्षक सम्मान में भागीदारी
मिरांडा हाउस बेस्ट कॉलेज, इंजीनियरिंग में आईआईटी मद्रास शीर्ष पर, देखें शिक्षा मंत्रालय की रैंकिंग ल...
गलगोटियास विश्वविद्यालय के पालिटैक्निक ने एल्युमनाई टास्क सीरीज़ कार्यक्रम का आयोजन किया
उर्स मेले के कव्वाली में जीशान फैजान साबरी ने समां बांधा, झूम उठे लोग
पैसे की लालच में किशोर ने की थी बुजुर्ग की हत्या, तीन दिन के अंदर पुलिस ने किया खुलासा
सामाजिक संस्था ह्यूमन टच फाऊंडेशन और इन्हरव्हील क्लब ग्रेटर नोएडा ने हर्सोल्लास के साथ मनाया शिक्षक ...
शारदा हाफ मैराथन: जोश, जज़्बे और जुनून के साथ दौड़े धावक
यूपी के उन्नाव जिले में बुआ-भतीजी की हत्या, एसपी बोले- खुलासे के लिए गठित की गई छह टीमें, जल्द उठेगा...
सीएए पर 'बजरंगी' की पुस्तक का विधायक पंकज सिंह ने किया विमोचन
थैंक्यू नरेंद्र मोदी...कनाडा की सड़कों पर छाए पीएम के होर्डिंग्स, जानें वजह
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण : धरने पे बैठे पानी पंप ऑपरेटर, होगी पानी की किल्लत