गाजियाबाद के राजनगर में डकैती की घटना से पूरे इलाके में सनसनी

गाजियाबाद के राजनगर में डकैती की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। राजनगर सेक्टर-6 स्थित एक आयुर्वेदिक दवा कारोबारी के घर में रविवार को आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों द्वारा डकैती डालने का मामला सामने आया है। बताया गया कि बदमाश बालकनी की खिड़की उखाड़कर अंदर घुसे थे। इसके बाद दंपती और दो बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर की बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। वे 15 लाख से अधिक का माल लूटकर फरार हो गए। रविवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और परिवारवालों से बातचीत करने के बाद जांच शुरू की। दरअसल, राजनगर सेक्टर 6 की कोठी नंबर 5 बी में पवन गर्ग पत्नी रिशु गर्ग और दो बेटों 15 वर्षीय शिवा गर्ग व 13 वर्षीय आधर्व के साथ रहते हैं। पवन गर्ग की चौपला मंदिर के निकट भोला नाथ पंसारी के बगल में जय दयाल सतीश चंद्र के नाम से आयुर्वेदिक दवा का कारोबार है।  पवन गर्ग ने बताया कि रविवार रात करीब 3:30 बजे नकाबपोश छह बदमाश घर के बाहरी हिस्से में लगी खिड़की उखाड़कर घर में घुस आए और सो रहे परिवार को गन पॉइंट पर ले लिया। उन्होंने बताया कि चार बदमाश कमरे में थे, जबकि दो बदमाश गैलरी में खड़े थे।

कमरे में आए चारों बदमाशों में से दो के हाथ में तमंचे और दो के हाथ में चाकू थे। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगे और इसके बाद घर में रखे करीब 12 लाख रुपये के जेवरात, डेढ़ लाख रुपए की नकदी के अलावा अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी देखे:-

आदर्श विहार सोसायटी के निर्विरोध अध्यक्ष बने प्रमोद नागर
स्वातंत्र्य वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने श्रद्धांजलि अर्पित की
भारत के साथ दुनिया के 190 देशों ने किया आसन और प्राणायाम
ब्रह्माकुमारीज़ के महासचिव राजयोगी बृजमोहन भाई का निधन, आध्यात्मिक जगत में शोक की लहर
महिला की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या
लोगों को अन-सोशल बनाने में अहम भूमिका निभा रहा इंटरनेट मीडिया
Grenowest Ramleela: रावण दहन देखने उमड़ी हज़ारों की भीड़, रावण-कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतलों का हुआ दहन
मुलायम सिंह ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, अखिलेश यादव ने बताया था बीजेपी का टीका
दूसरा चरण : बसपा पश्चिमी उप्र के 23 जिलों में करेगी विचार संगोष्ठी, 31 जुलाई से आगरा से होगा शुरू
दुबई से आया एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान का क्रैश लैंडिंग , पायलट समेत छह के मौत की सूचना , कई जख्म...
पीएम मोदी बोले: आरोप नहीं आलोचना पसंद है मुझे, कभी-कभी तो आलोचकों को बहुत मिस करता हूं 
गलगोटियास विश्वविद्यालय में छात्राओं ने जाना, कैसे चटाएं मनचलों को धूल, सीखे आत्मरक्षा के गुर
Vivah Muhurat 2021 : 19 नवंबर से 13 दिसंबर तक विवाह के 15 मुहूर्त, यहां देखें तारीखों की सूची
प्लाज्मा की कालाबाज़ार करने वाले दो गिरफ्तार 
शुभेंदु अधिकारी ने अमित शाह से की मुलाकात, आज पीएम से मिलेंगे, जानें किन-किन मसलों पर हुई बात?
बोधी तरु इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा ने मनाया क्रिसमस कार्निवल