ICC Test Rankings: रोहित-अश्विन का दबदबा, ‘हिटमैन’ करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग में बड़े बदलाव हुए हैं। अहमदाबाद टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को बड़ा फायदा हुआ है।

रोहित शर्मा छह स्थान की छलांग के साथ अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए है। वे 742 अंकों के साथ अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गए है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन शीर्ष पर काबिज हैं। शीर्ष दस में भारत के कप्तान विराट कोहली पांचवें स्थान पर बरकरार हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा दो स्थानों के नुकसान के साथ 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

 

 

टॉप 3 में रविचंद्रन अश्विन:

 

बात करें गेंदबाजों की तो भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने लंबी छलांग लगाई है। अश्विन अब चार स्थान के फायदे के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अश्विन के अब 823 अंक हो गए हैं। उनके और दूसरे स्थान पर मौजूद कीवी तेज गेंदबाज नील वैग्नर के बीच में अब सिर्फ दो अंकों का फासला रह गया है। अन्य रैंकिंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को क्रमशः तीन और एक स्थान का नुकसान हुआ है। एंडरसन छठे तो ब्रॉड सातवें स्थान पर लुढ़क गए हैं। इनके अलावा भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी एक स्थान की नुकसान के साथ नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। दोनों के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसके बाद भारतीय टीम ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दो टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन ने शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित ने पिछली चार पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक के साथ 278 रन बनाए हैं वहीं अश्विन एक पांच विकेट हॉल के साथ 15 विकेट चटका चुके हैं।

 

 

यह भी देखे:-

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया रामदास आठवले के मोम के पुतले का अनावरण
मान गए अमरिंदर: सिद्धू के ताजपोशी समारोह में लेंगे हिस्सा, उससे पहले विधायकों-मंत्रियों को पिलाएंगे ...
Coronavirus Cases Rise: महाराष्ट्र में 17 हजार से ज्यादा केस, स्कूल बंद, कर्फ्यू लागू..
मुंबई हमले में शामिल आतंकी तहव्वुर राणा को भारत भेजेंगे बाइडेन? कोर्ट से की अर्जी पर विचार करने की अ...
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने किया "यथार्थ पिंक कार्ड" लॉन्च, 8 मार्...
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
नवजात बच्ची का शव मिला
केरल के मुख्यमंत्री बन सकते है मेट्रोमैन श्रीधरन, बोले- इन्फ्रा विकास पर होगा जोर
यूपी: 1.75 लाख मृतक ले रहे वृद्धावस्था पेंशन, निकाली गई राशि की रिकवरी कराने की तैयारी
CJI बोबडे ने की सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के लिए जस्टिस एनवी रमन्ना के नाम की सिफारिश
लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार
मोटोजीपी भारत के लिए बड़ा पल - BOOK MY SHOW बुकमायशो ऑफिशियल टिकट पार्टनर के रूप में मोटोजीपी से जुड...
नफरत के खिलाफ एवं अमन और भाईचारा कायम करने के लिए गाजियाबाद में भाईचारा मंच का हुआ सम्मेलन- गंगेश्वर...
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इंतजार खत्म: 28 मार्च को PM मोदी करेंगे उद्घाटन, यूपी को मिलेगा विकास का ...
पहलवान जोंटी भाटी ने जीती एक लाख की कुश्ती
गलगोटिया इंजिनियरिंग एनटेरेंस ऐग्जाम, 11 राज्यों के 22 शहरों में आयोजित