काशी में भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन: जेपी नड्डा बोले- जिन्हें भाजपा में शामिल होने का मौका मिला वे सौभाग्यशाली हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोहनिया में काशी क्षेत्र के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि जिन्हें भाजपा में शामिल होने का मौका मिला वे सौभाग्यशाली हैं। आज सभी राष्ट्रीय पार्टियां क्षेत्रीय पार्टियां बनकर रह गई हैं। कांग्रेस सहित सभी पार्टियां वंशवाद की राजनीति करती हैं। भाजपा ही केवल ऐसी पार्टी है, जो सबको एक परिवार की तरह मानती है।

उद्घाटन के समय मौके पर कई मंत्री और नेता मौजद रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह मौजूद थे।

फिलहाल वाराणसी में कई भाजपा नेताओं और मंत्रियों का जुटान हुआ है। हरहुआ स्थिल लॉन में हुई बैठक में भाजपा अध्यक्ष ने भाजपा अध्यक्ष ने बैठक में ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ अभियान संकल्प को दोहराया। बैठक में उन्होंने कहा कि देश में अभी भी मोदी लहर चरम पर है। गुजरात निकाय चुनाव परिणाम इसका ताजा उदाहरण है। केरल, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में भी चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पार्टी के निचले कार्यकर्ता से लेकर के और मेरी राष्ट्रीय  अध्यक्ष की भी भूमिका बढ़ जाती है।

जेपी नड्डा ने कहा कि हमें बूथ लेवल पर फिर से काम करने की आवश्यकता है। हर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करने में जुट जाए। बूथ की जीत विधानसभा की जीत होगी। मिशन 2022 में हमें जमीनी रूप से काम करना होगा।

भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की। उस समय प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंशल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चोलापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मुखय्मंत्री ने सीएम आरोग्य मेले में पांच लोगों को गोल्डन कार्ड भी दिए। सीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दिमागी बुखार और संचारी रोग की रोकथाम की जाएगी। इसके अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पांच विभाग मिलकर काम करेंगे। 31 मार्च तक चलने वाले अभियान में घर-घर जाकर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, मच्छरों से बचाव आदि के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी

 

यह भी देखे:-

केरल में मेट्रो मैन ई श्रीधरन होंगे BJP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार
एकेटीयू की काउंसलिंग प्रक्रिया फिर से शुरू, संस्थानों की संबद्धता को लेकर कोर्ट की अनुमति मिलने के ब...
ग्राम अनंगपुर, जिला फरीदाबाद मे बड़ी हथिया नारायण पर्वत पर बाबा मोहन राम हुए विराजमान
अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये अधिकारी करे विशेष प्रयास- डीएम बी.एन सिंह
पीएम मोदी के दीर्घायु के लिए नड्डा ने झंडेवालान मंदिर में पूजा - अर्चना की
पंचायत चुनाव : खौफ का अंत, 25 साल बाद बिकरू में बही लोकतंत्र की बयार
आवारा पशुओं पर बढ़ती क्रूरता और भ्रामक डॉग-बाइट आंकड़ों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट आदेश पर जताई चिंत...
विदेशी की मदद करने वाले सब इंस्पेक्टर की इसलिए हो रही है वाहवाही, पढ़ें पूरी खबर
यूपी के सभी शिक्षक और स्टाफ की 26 अप्रैल तक छुट्टी, HC ने दिया आदेश
भारतीय नववर्ष स्वागत उत्सव, कवि सम्मेलन का लोगो ने उठाया लुफ्त
शिक्षण संस्थानों में धूम-धाम से मनाई गयी जन्माष्टमी
ग्रेैड्स इंटरनेैशनल स्कूल में अंतर स्कूल श्लोका एवं गीतम प्रतियोगिता
दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक चलेगी मेट्रो
धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम, सैकड़ों वैश्य परिवारों ने लिया भाग
नदी विज्ञानी ने पीएम-सीएम को भेजा पत्र: काशी में अब नहीं रहा गंगा का अर्धचंद्राकार स्वरूप, भुगतने हो...
बिहार: गया के विष्णुपद मंदिर में हुई अनोखी शादी, दूल्‍हा-दुल्‍हन ने सात फेरों के पहले लिया कोरोना का...