कोरोना टीका:कोरोना के कहर से जूझ रही दुनिया के लिए अच्छी खबर,जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने विकसित किया टीका

कोरोना के कहर से जूझ रही दुनिया के लिए अच्छी खबर है। महामारी से निपटने के लिए एक और बड़ी दवा कंपनी का टीका बनकर तैयार हो गया है। यह टीका जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने विकसित किया है। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने इसके आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इसकी खास बात यह है कि अब तक तैयार किए गए टीकों की दो खुराक जरूरी है, लेकिन जॉनसन एंड जॉनसन के टीके की एक ही खुराक महामारी से बचाव कर सकेगी।

बाइडन ने कहा-उत्साहजनक खबर
अमेरिका में यह तीसरा टीका है, जिसे अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे कोविड-19 संकट को समाप्त करने वाला एक और कदम बताया और कहा कि यह सभी अमेरिकी नागरिकों के लिए उत्साहजनक खबर है।

 

महीनों तक फ्रीज में रखा जा सकेगा
जॉनसन एंड जॉनसन के टीके की दो खुराक के बजाए केवल एक खुराक की आवश्यकता होती है। इस टीकों को महीनों तक रेफ्रिजरेटर में सुरक्षित रखा जा सकता है। इस कंपनी के टीकों को शनिवार को मंजूरी दी गई।

पिछले साल आए थे फाइजर और मॉडर्ना के टीके
अमेरिका में इससे पहले फाइजर और मॉडर्ना के टीकों को पिछले साल दिसंबर में मंजूरी दी गई थी। फाइजर और मॉडर्ना की दो सप्ताह में दो खुराक लगाए जाने की आवश्यकता होती है।

यूरोप व डब्ल्यूएचओ से भी मंजूरी मांगी
जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी यूरोप और विश्व स्वास्थ्य संगठन से भी अपने टीके के आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी हासिल करने की कोशिश कर रही है। सबसे पहले बहरीन ने बृहस्पतिवार को इसके इस्तेमाल को मंजूरी दी थी।

एपफडीए के प्रमुख ने कहा – प्रभावी होगा यह टीका
एफडीए की कार्यकारी आयुक्त जैनेट वुडकॉक ने कहा, जॉनसन एंड जॉनसन के टीके को मंजूरी दिए जाने से टीकों की उपलब्धता में विस्तार होता है। कोरोना वायरस रोधी टीकों का इस्तेमाल कोविड-19 को रोकने के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सकीय तरीका है, जिसने अमेरिका में पांच लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है। एफडीए ने बताया कि उपलब्ध आंकड़े इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि जॉनसन एंड जॉनसन का कोविड-19 टीका संक्रमण को रोकने में प्रभावी हो सकता है।

 

यह भी देखे:-

योग और स्वास्थ्य, पद्मासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
बाइडन बोले- चीन, पाकिस्तान और रूस यह समझ नहीं पा रहे हैं कि अब तालिबान के साथ उन्हें क्या करना है
बदलाव: छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती हुए 15 थर्ड जेंडर ,थर्ड जेंडर समुदाय के लोगों ने छत्तीसगढ़ सरकार और ...
नोएडा :कोर्ट के आदेश पर 5 डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
UP Government Jobs: दीवाली बाद उत्तर प्रदेश में 22794 सरकारी नौकरियों के लिए UPSSSC जारी करेगा नोटिफ...
कोरोना की लहर बेकाबू : नौ माह तक नहीं बदला उपचार प्रोटोकॉल, बेपरवाह रहे अफसर
रबूपुरा में दर्दनाक हादसा: खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, दो मासूम बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर
एच्छर में चल रही 7 दिवसीय श्री राम कथा का समापन,कल प्रात: 12 बजे से चलेगा भंडारा
पुलिस ने 8 माह के बच्चे को तलाशा, फरीदाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार
मुख्यमंत्री योगी ने किया एलान: मथुरा में मांस की बिक्री पर लगेगी रोक, शराब बेचने पर भी होगी पाबंदी
School Reopening 2021: राजधानी के स्कूलों में सीनियर कक्षाओं के छात्रों को 1 सितंबर से खोले जाने की...
सड़क निर्माण कार्य में हो रहा है भ्रष्टाचार : प्रवीण भारतीय 
खुर्जा कैलाश अस्पताल के डॉ. हरेंदर चौधरी की सलाह: बुखार, कमजोरी और सांस की तकलीफ में कब जानलेवा बन स...
'गंगाजल' की अपूर्वा कुमारी हैं NCB अधिकारी समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर , कौन हैं क्रांति रे...
भारत विश्व गुरू बनने की राह पर अग्रसर, शारदा विवि में बोले केंद्रीय राज्य पर्यावरण मंत्री अश्विनी चौ...
शर्मनाक : 'फरार' कोरोना मरीज का दो दिन बाद मोर्चरी में मिला शव, जीटीबी अस्पताल की बड़ी लापरवाही