हिंदू पंचांग का फाल्गुन मास शुरू, नई ऊर्जा और यौवन का महीना ,जानें इस महीने किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

Falgun Maas 2021: आज से हिंदू पंचांग का फाल्गुन मास शुरू हो रहा है। इस माह को नई ऊर्जा और यौवन का महीना कहा जाता है। यह 28 फरवरी यानी आज से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा। इसे वसंत ऋतु का महीना भी कहा जाता है। इस दौरान न तो ज्यादा गर्मी होती है और न ही ज्यादा सर्दी। फाल्गुन माह में कई अहम त्यौहार मनाई जाते हैं। इस माह में कई त्यौहार मनाए जाते हैं। इसमें होली प्रमुख है। इस माह में पर्यावरण में नयापन आता है और नई ऊर्जा का संचार होता है। सिर्फ पर्यावरण की दृष्टि से ही नहीं बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी यह माह बेहद महत्वपूर्ण होता है।

हिंदू पंचांग के फाल्गुन मास में जानकी जयंती, सीता अष्टमी, होली जैसे कई त्यौहार आते हैं। साथ ही विजया एकादशी और महाशिवरात्रि भी इसी महीने में आती है। फाल्गुन मास के आखिरी दिन पूर्णिमा पर होलिका पूजन और दहन के बाद अगले दिन रंग खेलने का रिवाज है।

फाल्गुन माह में किन बातों का रखें ख्याल:

  • इस मास में शीतल या सामान्य जल से ही स्नान करना चाहिए।
  • हो सके तो इस महीने फल का सेवन ज्यादा से ज्यादा किया जाना चाहिए।
  • इस माह में श्रीकृष्ण की पूजा नियमित रूप से की जानी चाहिए। इससे श्रीकृष्ण बेहद प्रसन्न हो जाते हैं।
  • पूजा करते समय फूलों का जितना हो सके उतना इस्तेमाल करना चाहिए।
  • फाल्गुन मास पवित्र माह कहा जाता है ऐसे में नशीली चीजों और मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। साथ ही रहन सहन को लेकर भी सौम्यता और बरतनी चाहिए।

डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’ 

यह भी देखे:-

देखें LIVE : राहत पैकेज पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की दूसरी प्रेस कांफ्रेंस
ग्रेटर नोएडा: बेस्ट टैलेंट ऑफ इंडिया में ग्रेनो के बच्चों का चयन, कलर्स चैनल पर होगा जल्द प्रसारित
Rama Navami 2021: आज है रामनवमी, जानें मंत्र, पूजा विधि, आरती समेत सभी महत्वपूर्ण जानकारियां
कैप्टन के तेवर: नए संगठन को खड़ा करेंगे अमरिंदर, पंजाब के इन नाराज नेताओं को लाएंगे सा
दर्जन भर दुकानों में लगी आग
नोएडा में 11 वर्षीय बच्ची को बाल श्रम से मुक्त कराया, आरोपी दंपति गिरफ्तार
विजन हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा लगाया जाएगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर - डॉ. अजय कुमार
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) संस्था ने समाजसेवी चौधरी प्रवीण भारतीय को किया सम्मानित
सेल्स मैनेजेर की कातिल बीवी गिरफ्तार
बिल्डर को अनुचित लाभ देने पर बड़ी कार्यवाही , ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो कर्मचारी निलंबित , तीन अन्...
शातिर लुटेरा मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, पूर्व में कर चुका है दरोगा पर जानलेवा हमला
चुनाव आयोग की पहल: चुनावी प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने के लिए राजनीतिक दलों से मांगे गए सुझाव
युवाओं को बताएं कि कैसे भगवत गीता ने भारत की आजादी की लड़ाई को ऊर्जा दी: पीएम मोदी
चुनाव का बिगुल फूंका, जानिए असम, बंगाल समेत इन पांच राज्यों में कब होगा चुनाव
महाकुंभ 2021: प्रवास के लिए हरिद्वार आने वाले हर वीआईपी को भी करानी होगी कोरोना की जांच
आठ जून से कोलकाता-जम्मूतवी का संचालन बहाल, 12 से चलेगी छपरा-पनवेल स्पेशल, यात्रियाें को होगी सुविधा