राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विशेषः जम्मू में बनेगा प्रदेश का पहला तारामंडल

स्कूली छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान से रूबरू करवाने के लिए जम्मू में तारामंडल बनेगा। विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक व मनोरंजक तरीके से विज्ञान समझाने के लिए समग्र शिक्षा विभाग तारामंडल थियेटर बनाने जा रहा है। थियेटर लगभग 1 करोड़ 20 लाख की लागत से बनाया जाएगा। केंद्र ने शिक्षा विभाग के इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।   हालांकि, समग्र शिक्षा विभाग ने अब तक थियेटर को बनाने के लिए जगह चिह्नित नहीं की है। तारामंडल थियेटर यानी प्लेनेटोरियम की छत पर एक प्रोजेक्टर से तारामंडल दिखाया जाएगा। विशेष तौर पर अंतरिक्ष की गतिविधियों को समझा और देखा जाएगा। एडवांस प्रोजेक्टर और लाइट के इस्तेमाल से चंद्रमा पृथ्वी के चक्कर क्यों और कैसे लगाता है, चंद्रग्रहण या सूर्यग्रहण कैसे होता है और पृथ्वी गोल क्यों घूमती है जैसे अन्य रोचक तथ्य जानने को मिलेंगे।

यह प्रदेश में पहला तारामंडल होगा, जहां विज्ञान प्रेमियों के साथ बच्चे अंतरिक्ष विज्ञान से रूबरू होंगे। समग्र शिक्षा विभाग ने तारामंडल स्थापित करने की कवायद तेज कर दी है, जिसे जल्द मूर्त रूप में लाने की तैयारी है।

केंद्र सरकार से तारामंडल बनने के लिए बजट को मंजूरी मिल गई है। अब तक इसके लिए स्थान निर्धारित नहीं हुआ है, लेकिन इस पर काम चल रहा है। तारामंडल थियेटर बनने से छात्रों को अंतरिक्ष से संबंधित जानकारियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। प्रोजेक्टर की मदद से अंतरिक्ष की गतिविधियों को दिखाया जाएगा।
– रविंद्र जंगराल, अतिरिक्त प्रदेश संयोजक, समग्र शिक्षा विभाग

 

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा: नेह नीड़ फाउंडेशन मेरठ उठायेगा ग्रेटर नोएडा के सात बच्चों की आवासीय शिक्षा का खर्च
रायन इंटरनेशनल स्कूल का संस्थापक दिवस एवं अलंकरण समारोह सम्पन्न
गौतम बुद्ध नगर कोरोना अपडेट, जानिए किस ईलाके में कितने मरीज मिले
संगठित गिरोह बनाकर लूटपाट और चोरी करने वाले 6 बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
महिला अस्पतालकर्मी को स्वास्थ्य केंद्र में बंद कर मारपीट
COVID19: डेल्टा-2 और गामा-1 में बनाया गया शेल्टर होम, कोरोना से जूझ रहे गरीबों के लिए....
हनुमंत कथा के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़
कल का पंचांग व राशि फल, 06 अप्रैल 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
विश्व पर्यावरण दिवस पर एंटरटेनमेंट सिटी की ओर से प्रकृति मां को 10,000 पौधों का तोहफा
'राम सेतु' फिल्म के 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना संक्रमित, टली अक्षय के फिल्म की शूटिंग
धनबाद: जज की मौत के मामले में सीबीआई को सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हर हफ्ते जमा करें स्टेटस रिपोर्ट
अंतरिक्ष में भारतीय सेना की दस्तक से घबराया पाकिस्तान, 'नए खतरे' को लेकर कर रहा बैठकें
यूपी: नगर निकायों में समूह ‘ग’ व ‘घ’ में नियुक्ति के खेल पर लगेगी रोक, तैयार किया गया 'सिस्टम'
नोएडा- ग्रेटर नोएडा के पेट्रोल पम्पों पर प्रशासन का छापा , एक पेट्रोल पम्प की यूनिट सीज
चिंताजनक : आठ भारतीय राज्यों पर जलवायु परिवर्तन से मंडराया खतरा
ग्रेटर नोएडा के इस मशहूर मार्केट को ग्रेनो प्राधिकरण ने बताया अवैध, दर्ज कराया मुकदमा