हिमाचल से बनारस आयी महिला, पबजी खेलते खेलते हुआ प्यार, प्रेमी को देख वापस लौट गई ,जानें पूरी कहानी

सोशल मीडिया से एक-दूसरे के प्यार में पड़ने की खबरें आपने कई बार सुनी होंगी। प्यार में पड़कर इंसान अक्सर अंधा हो जाता है, इसकी चर्चाएं भी आपने कई बार सुनी होंगी। क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि गेम खेलते-खेलते एक-दूसरे से प्यार हो गया हो। आज हम आपको ऐसा ही एक किस्सा बताएंगे। जहां हिमाचल प्रदेश की महिला पबजी खेलते-खेलते वाराणसी के एक लड़के को दिल दे बैठी। मोहब्बत में पड़ी महिला को यह नहीं पता था कि जिसे वह दिल दे बैठी है वह 12वीं कक्षा का छात्र है। लड़के से मिलने की खातिर महिला ने अपने परिवार वालों तक को धोखा दे दिया। महिला जब लड़के से मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद महिला ने फोन करके परिजनों को मामले की जानकारी दी और उसे वहां से ले जाने का आग्रह किया।

मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की एक महिला का है। दरअसल पबजी खेलते-खेलते इस महिला की वाराणसी के लड़के से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़के के प्यार में पड़ी महिला उससे मिलने के लिए बेताब होने लगी। इसी बीच महिला हिमाचल से यूपी के वाराणसी लड़के से मिलने पहुंच गई। महिला को जब लड़के बारे में पता चला तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। महिला को जिस लड़के से प्यार हुआ था वह 12वीं कक्षा का छात्र था। इसकी जानकारी होने पर महिला को अपनी गलती पर पछतावा हुआ। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी और उसे वाराणसी से ले जाने के लिए कहा। घर से बिना बताए भागी महिला को वाराणसी में पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

यह भी देखे:-

ज्ञानव्यापी मस्जिद का एएसआई सर्वे करने के आदेश को सुन्नी वक्फ बोर्ड देगा चुनौती
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मातृपीठ द्वारा बनाया जाएगा सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल, 29 सिंतबर से मेगा उत्स...
भगत सिंह जैसा जोश और जज्बा युवाओं को आत्मसात करना होगा:ऋषभ शर्मा
राजस्थान गुर्जर आरक्षण के समर्थन में अखिल भारतीय गुर्जर परिषद ने किया प्रदर्शन
पीएम मोदी आज ओडिशा और बंगाल का दौरा कर नुकसान का लेंगे जायजा
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की 125वीं जयंती पर वाद-प्रतियोगिता का आयोजन
ग्रेटर नोएडा : आज से भारतीय नवर्ष "उमंग मेला" शुरू
इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने वृद्ध महिलाओं को वितरित किए सर्दी के कपड़े, शॉल और बर्तन
#ElectionResult2019 का काउंटडाउन शुरू, देश भर में सुरक्षा के कड़े इन्तजाम
कोरोना ने ली पुलिस अधिकारी की जान, एसपी क्राइम राहुल कुमार का निधन 
शांति का नोबेल: फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेसा-रूस के दिमित्री मुरातोव पत्रकार को मिला सम्मान ,
शिक्षक पर्व 2021: NEP के कई पहल लांच, पढें पूरी रिपोर्ट
रोल बॉल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
लूट करने वाले शातिर इनामी बदमाश गिरफ्तार
सवारियों को लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार
BHU Exams 2021: बीएचयू ने UG और PG परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, ओपन बुक फॉर्मेट में होंगे एग्जाम