करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई
दनकौर(खालिद सैफी)- भारत की आजादी के मतवाले रहे शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर शनिवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने दनकौर ब्लॉक के जुनेदपुर गांव स्थित विद्यालय में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर ने बताया कि आज के दिन ही भारत माता का अमर सपूत शहीद चंद्रशेखर आजाद ने अंग्रेजी हुकूमत की बेड़ियों से बचने के लिए इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजो से मुठभेड़ के बाद अंतिम गोली बचने पर अपनी कनपटी पर गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। दिनेश नागर ने बताया की चंद्रशेखर आजाद भारत की आजादी के प्रमुख सूत्रधार रहे। आजाद लाला लाजपतराय की कार्यशैली से बहुत प्रभावित रहे। लाठी चार्ज में लाला लाजपतराय को मौत की नींद सुलाने वाले सांडर्स को आजाद, भगतसिंह व राजगुरु ने गोली से उड़ाकर लाला लाजपतराय की मौत का बदला लिया। दिनेश नागर ने बताया कि क्रांतिकारी गतिविधियों को अच्छे ढंग से करने के लिए ही शहीद चंद्रशेखर आजाद ने बिस्मिल सहित अन्य क्रांतिकारी साथियो के साथ मिलकर 9 अगस्त 1925 को काकोरी में चलती ट्रेन को रोककर अंग्रेजी खजाना लूट लिया था। जिसने भारत मे अंग्रेजी शासन की चूले हिला दी थी। दिनेश नागर ने सभी से चंद्रशेखर आजाद की तरह देश में व्याप्त भ्र्ष्टाचार को जड़ से उखाड़ने का भी संकल्प लिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर, प्रेम प्रधान, संजय भाटी, शैलेन्द्र भाटी, राकेश नागर, अरुण नागर, आदेश नागर , बृजेश कुमारी , उर्मिला व मोहित प्रधान आदि मौजूद रहे।
