सिपाही की पिटाई करने वालों पर FIR दर्ज़ शर्ट चुराने का है आरोप, मॉल के मैनेजर भी फंसे

लखनऊ के हुसैनगंज के वी-मॉर्ट मॉल में चोरी करते पकड़े गए सिपाही को पीटने वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने मॉल के मैनेजर विश्वास मिश्रा, गार्ड अजीज व कर्मचारी विजय कुमार सहित दर्जन भर लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज दिनेश सिंह बिष्ट के मुताबिक, सिपाही आदेश कुमार पुलिस लाइन में तैनात है। वह हुसैनगंज चौराहे पर स्थित वी-मॉर्ट मॉल गया था। उसने वहां तीन शर्ट पसंद कीं और पहनने के बाद ऊपर से वर्दी पहन ली।
मॉल से निकलने लगा तो कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और वर्दी में होने के बाद भी उसकी पिटाई की। इसके बाद उन्हीं लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करवाया।
बता दें कि  हुसैनगंज के वी-मॉर्ट मॉल में चोरी करते हुए सिपाही को लोगों ने दबोच लिया था। उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी सिपाही ने वर्दी के नीचे चोरी की तीन शर्ट पहन रखी थी। इस वारदात का वीडियो गुरुवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। वहीं उसके खिलाफ जांच का आदेश भी दे दिया है।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर में ग्रेप-4 लागू, बीएस-3 और बीएस-4 वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
हिंदू पंचांग का फाल्गुन मास शुरू, नई ऊर्जा और यौवन का महीना ,जानें इस महीने किन बातों का रखना चाहिए ...
भाजयुमो जिला अध्यक्ष राज नागर का अखिलेश यादव के साथ तस्वीर वायरल, सपा में जाने की खबर उड़ी, राज नागर...
Lalu Yadav Bail Granted: लालू को मिली बेल, लेकिन झारखंड हाई कोर्ट ने लगाई ये शर्तें...
यूपी: सीएम योगी ने जनसंख्या नीति का किया एलान, बोले-बढ़ती जनसंख्या विकास में बाधा
सेंट जॉसेफ स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों के प्रति दिखाया सम्मान
Ghaziabad Viral Video: बुजुर्ग से पिटाई मामले में सपा नेता उम्मेद गिरफ्तार, इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ...
जिन्ना विवाद : बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं- यूपी का माहौल खराब कर रही सपा-भाजपा
राया हेरिटेज सिटी परियोजना के मास्टर प्लान को मिली मंजूरी
ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति और उत्‍पादन के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, आपदा प्रबंधन कानून लागू कि...
विश्वविद्यालय समाचार : डीयू में स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए नहीं होंगे साक्षात्कार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे बाबा दरबार में, षोडशोपचार पूजन के बाद उतारी आरती
कोरोना नियमों का उलंघन, नोएडा में छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल पर मुकदमा दर्ज, कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड...
रजत जयंती के 25 स्वर्णिम वर्ष: जीएनआईओटी में फाउंडेशन वीक का भव्य शुभारंभ, 13–18 फरवरी तक विविध आयोज...
डीआरडीओ ने विकसित की एंटीबॉडी डिटेक्शन आधारित किट, कोरोना के इलाज में है मददगार
Weather Latest Update: यूपी-बिहार- दिल्ली में भारी बारिश के आसार, जानें- मौसम का ताजा अपडेट