खिलौना मेले का उद्घाटन, मोदी बोले- बच्चों के विकास में खिलौनों की भूमिका को समझें माता-पिता व अध्यापक

नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शनिवार को सुबह 11 बजे इंडिया टॉय फेयर 2021 का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान खिलौना निर्माताओं से कम प्लास्टिक, अधिक रिसाइकिल करने योग्य सामग्री का उपयोग करने को कहा है। प्रधान मंत्री कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘खिलौने एक बच्चे के दिमाग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और बच्चों में साइकोमोटर और संज्ञानात्मक कौशल को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं। अगस्त 2020 में अपने मन की बात संबोधन में, प्रधान मंत्री ने कहा था कि खिलौने न केवल गतिविधि में वृद्धि करते हैं, बल्कि आकांक्षाओं की उड़ान के लिए भी जरूरी हैं।’

एक बच्चे के समग्र विकास में खिलौनों के महत्व को ध्यान में रखते हुए, प्रधान मंत्री ने पहले भी भारत में खिलौना निर्माण को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।…और अब भारत खिलौना मेला 2021 प्रधानमंत्री के इसी दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है।

-मोदी ने कहा कि आज खिलौना मेला के इस अवसर पर हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम इस ऊर्जा को आधुनिक अवतार दें, इन संभावनाओं को साकार करें। अगर आज Made in India की डिमांड है तो आज Hand Made in India की डिमांड भी उतनी ही बढ़ रही है।

-पीएम मोदी बोले- देश ने खिलौना उद्योग को 24 प्रमुख क्षेत्रों में दर्जा दिया है। राष्ट्रीय खिलौना कार्य योजना भी तैयार किया गया है। इसमें 15 मंत्रालयों और विभागों को शामिल किया गया है ताकि ये उद्योग प्रतियोगी बने, देश खिलौनों में आत्मनिर्भर बनें और भारत के खिलौने दुनिया में जाएं।

पीएम बोले- खिलौनों का जो वैज्ञानिक पक्ष है, बच्चों के विकास में खिलौनों की जो भूमिका है, उसे अभिभावकों को समझना चाहिए और अध्यापकों को स्कूलों में भी उसे प्रयोग करना चाहिए। इस दिशा में देश भी प्रभावी कदम उठा रहा है, व्यवस्था में जरूरी कदम उठा रहा है।

-मोदी बोले- हमारी परंपराओं, खानपान, और परिधानों में ये विविधतायें एक ताकत के रूप में नजर आती है। इसी तरह भारतीय खिलौना उद्योग भी इस अद्वितीय भारतीय परिप्रेक्ष्य को, भारतीय विचारबोध को प्रोत्साहित कर सकती हैं।

 

 

 

यह भी देखे:-

सुपरटेक एमराल्ड के ट्विन टावर्स एपेक्स-सियान को 21 अगस्त डिमोलिस किया जायेगा
मोदी-कमला हैरिस की मुलाकात: अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने पाक को माना आतंकियों का ठिकाना
क्रिकेट का कुंभ: 17 अक्तूबर से यूएई में हो सकता है टी-20 विश्व कप, खतरे में भारत की मेजबानी!
देखें VIDEO, ग्रेनो के एक्सपो मार्ट में एलईडी एक्सपो 2018 का शुभारम्भ
आनंद शर्मा ने कपिल सिब्बल को बताया 'गुंडा', सोनिया गांधी से कार्रवाई की मांग
अस्सी घाट की गंगा आरती में शामिल हुईं गायिका अनुराधा पौडवाल
जॉनसन एंड जॉनसन ने मांगी भारत सरकार से मंजूरी, सिंगल डोज में करता है कोरोना से बचाव
सेक्टर डेल्टा टू की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा को आर डब्लू ए ...
LIVE Parliament News Updates: भाजपा ने लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप, आज सदन में बोलेंगे प्रधानम...
गौतमबुद्ध नगर : भाजपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्...
नेफोमा ने झमाझम बारिश और आंधी तूफान में भी नहीं छोड़ा गरीबों का साथ, बांटे एक हजार फूड पेकेट
नेफोमा ने पीएम मोदी को सौंपा ज्ञापन, होम बायर्स की समस्या का समाधान करने की मांग
बसपा सुप्रीमो मायावती ने गौतमबुद्ध नगर के इन तीन बड़े नेताओं को किया निष्काषित , पढ़ें पूरी खबर 
दहेज उत्पीड़न और घरेलू कलह से परेशान एसजीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर कि पत्नी ने जहर खाया, मौत
नोएडा में एनसीआर में हार्ट के सबसे बड़े अस्पताल समूह मेट्रो ग्रुप के दो अस्पतालो पर इनकम टैक्स डिपार्...
"काशी" मूवी का प्रमोशन करने आईटीएस पहुंचे फ़िल्म स्टार , छात्र हुए उत्साहित