वाराणसी:  रविदास जयंती ,सियासी हस्तियों का जमावड़ा, धर्मेन्‍द्र प्रधान ने टेका मत्‍था, एक ही समय पर पहुंचेंगे अखिलेश और प्रियंका

संत रविदास की 644वीं जयंती पर उनके जन्‍मस्‍थान वाराणसी में आज धर्म और राजनीति का संगम हो रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर सहित कई सियासी हस्तियां आज यहां मौजूद रहेंगी। सीरगोवर्धनपुर में सबसे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे हैं। प्रियंका गांधी और अखिलेश के संत रविवास मंदिर पर दर्शन के लिए एक ही वक्‍त पर पहुंचने की उम्‍मीद है।

शुक्रवार सुबह निसान साहब के आरोहण के साथ जयंती कार्यक्रम शुरू हो गया है। वहीं जयंती उत्सव के तैयार विशाल मंच पर स्वर्ण पालकी में अमृतवाणी को प्रतिष्ठित किया जाएगा। देश के विभिन्न प्रांतों से जुटे भक्तों को संबोधित करने के लिए कुछ समय में संत समाज के प्रतिनिधि और राजनीतिक हस्तियां मंच पर मौजूद रहेंगी।
कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह आठ बजे हुई। सर्व प्रथम संत निरंजन दास निसान साहब का आरोहण किया। इसके बाद वह सत्संग मंच पर पहुंचे। इस साल सत्संग मंच का आकार विगत वर्षों की तुलना में छोटा है। इसलिए मंच के आगे डी के रूप में बैरिकेडिंग नहीं की गई है। जिनका नाम सुरक्षा अधिकारी के पास मौजूद सूची में होगा, वही मंच पर जा सकेंगे।

रविदास जयंती पर सीरगोवर्धनपुर में सबसे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सुबह नौ बजे पहुंचे। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मुख्य समारोह स्थल पहुंचना है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव मध्याह्न 12 बजे रविदास जयंती उत्सव में शामिल होंगे। मंदिर प्रबंधन ने भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर के उत्सव में शामिल होने की सूचना से इनकार किया है। मंदिर के प्रबंधक निर्मल दास ने बताया कि जयंती उत्सव में शामिल होने वाले विशिष्टजनों को सरोपा और अमृतवाणी की पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।

पीएसी और सीआरपीएफ के जवान तैनात
राजनेताओं के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पूर्व संध्या पर ही कड़ी कर दी गई। स्थानीय पुलिस  के साथ पीएसी और सीआरपीएफ के जवान भी कार्यक्रम स्थल पर तैनात हो गए। शुक्रवार को सुरक्षा कर्मियों ने मंदिर से लेकर सत्संग स्थल तक का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने फ्लीट की डमी टेस्टिंग भी की।

दीपों से जगमग हुआ संत रविदास पार्क 
रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर नगवां स्थित रविदास पार्क में सन्त रविदास सोसाइटी के तत्वावधान में प्रकाशोत्सव हुआ। संत मंदीपदास ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएचयू के प्रो. आरएन खरवार, विशिष्ट अतिथि डॉ. देवेश कुमार और डॉ. रत्नेश वर्मा रहे। समाचार पत्र विक्रेता समिति की तरफ से पार्क में दीपदान हुआ। समिति के 18वें वर्ष के आयोजन में संत निरंजनदास को भी आना था लेकिन अन्य व्यस्तताओं के मद्देनजर वह नहीं आ सके।

 

 

यह भी देखे:-

अमेरिकी विशेषज्ञों का बड़ा दावा- चीनी लैब में बनाया गया था कोरोना वायरस, दुर्लभ जीनोम सीक्वेंस है सब...
यूपी : अल्पसंख्यकों से जुड़ी पांच संस्थाओं के सीएम ने नामित किए अध्यक्ष और सदस्य
शारदा विश्विद्यालय में क्रिसमस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम
आज का पंचांग, 19 जून 2020 जानिए शुभ व अशुभ मुहूर्त
प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या, प्रेमिका के परिजनों पीट-पीट कर की, प्रेमी का साथी भी घायल, तीन...
ग्रेटर नोएडा: दनकौर के पीपलका गांव मे दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे ,कई लोग घायल
आईटीएस डेंटल कॉलेज के बीडीएस 2023 के नये सत्र का आगाज
योग गुरु ऋषि वशिष्ठ ने सूर्य मुद्रा से स्वास्थ्य लाभ के बारे में दी महत्वपूर्ण जानकारी
Budget 2024 : बजट में क्या सस्ता हुआ, क्या महंगा; देखिए पूरी लिस्ट
इन मेट्रो स्‍टेशन से मिलेंगे ऑटो एक्सपो के टिकट
राजनीति: पीएम मोदी के 'दीदी ओ दीदी' पर महुआ मोइत्रा का पलटवार, बोलीं- मोदी गो मोदी
Kisan Andolan: जब झज्जर में मंच पर छात्रा ने राकेश टिकैत से पूछा सवाल, '26 जनवरी की हिंसा का जिम्मेद...
नोएडा एयरपोर्ट रनवे ट्रायल में देरी की संभावना, अनुमति अटकी
पत्रकारिता के पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी को नमन
विश्व भारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत में शामिल हुए PM मोदी, कहा- एक भारत, श्रेष्ठ भारत की प्रेरणास्...
योगी ने दिए सख्त निर्देश : एंबुलेंस संचालन की व्यवस्थाओं की निगरानी रखें डीएम