जानिए, ग्रेटर नोएडा में यहाँ हुई भगवान गणपति के प्रतिमा की स्थापना
ग्रेटर नोएडा : गणेश चतुर्थी पर भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा में भी कई जगहों पर भगवान गणेश के प्रतिमा की स्थापना की गई।
ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा भगवान गणपति के प्रतिमा की स्थापना विधि विधान से की गई। इस अवसर पर पंडित रामदेव द्विवेदी ने बताया भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। गणेश चतुर्थी पर भगवान की प्रतिमा की स्थापित कर उनकी आराधना करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और सारे संकट हर लेते हैं। आयोजन समिति के ट्रस्टी चंद्रशेखर गार्गे ने बताया 4 सितम्बर तक रोजाना सुबह 7:30 बजे और शाम 6:30 बजे आरती की जाएगी। 5 सितम्बर को सुबह आरती,भंडारे का आयोजन कर शाम 4 बजे प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जायेगा।
इधर गामा – 2 , गली नंबर – 9 में भगवान गणपति के प्रतिमा की स्थापना विधि विधान से की गई। इस मौके पर सुबोध नेगी ने बताया रोजाना सुबह और शाम 8 बजे आरती और तत्पश्चात महिला मंडली द्वारा भजन कीर्तन किया जायेगा।

इधर एसडीएस एनआरआई रेसीडेंसी में सोशल वर्कर जया मित्तल के सौजन्य से भगवान गणपति के मूर्ति की स्थापना विधि विधान से किया गया। इस मौके पर जया मित्तल ने बताया 29 अगस्त को सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया है और 5 सितम्बर को मूर्ति का विसर्जन किया जायेगा।