बुआजी करें अब आराम- चंद्रशेखर, भीम आर्मी प्रमुख ने मायावती को दी सलाह

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर शुक्रवार को सुबह 10.50 बजे एयर इंडिया के विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर मीडियाकर्मियों से बात के दौरान उन्होंने मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि भतीजे अब काम कर रहे हैं और बुआ को आराम करना चाहिए। वहीं उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों पर अत्याचार बहुत अधिक बढ़ गए हैं उत्तर प्रदेश दलितों के लिए सुरक्षित  नहीं है, जंगल प्रदेश बन गया है।

प्रदेश में रोज हत्याएं हो रही हैं, दुराचार हो रहे हैं। आगे बोले कि हम अपने लोगों को तैयार कर रहे हैं कि वो सत्ता में आएं और जो अत्याचार हो रहा है उसे खत्म करने के लिए अपने आप प्रयास करें। क्योंकि, यह सरकार हमें न्याय नहीं देगी। वहीं वाराणसी आने के सवाल पर बोले कि बनारस संत रविदास महाराज की जन्मस्थली है। कल उनकी जयंती है, पूरी दुनिया के लोग आते हैं मैं भी हर बार आता हूं, इस बार भी आया हूं। मैं दर्शन करने के बाद अपनी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं से मुलाकात और बात 2022 चुनाव के तैयारियों के बारे में जानकारी लेने आया हूं।

राहुल गांधी के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देने से चंद्रशेखर ने इंकार कर दिया। उन्‍होंने कहा कि वह कांग्रेस के नहीं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता हैं। अलग-अलग पार्टियों के नेता अपना व्‍यक्तिगत बयान दे सकते हैं। बस देश की रक्षा की भावना होनी चाहिए। देश से प्‍यार होना चाहिए। उन्‍होंने यूपी में दलितों पर अत्‍याचार बढ़ने का आरोप लगाते हुए चेतावनी के अंदाज में कहा कि हम अपने लोगों को समझा रहे हैं कि वे सत्‍ता में आएं और इस अत्‍याचार पर रोक लगाएं।

यह भी देखे:-

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 6 खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश टीम में चयन, देहरादून में होगी नॉर्थ जोन रोल ब...
गोरखपुर में दौड़ तो अयोध्या-मुरादाबाद में नारी शक्ति का होगा सम्मान
कृषि अधिकारी की जनपद के किसानों के लिए एडवाइजरी
एमिटी की एमबीए छात्रा ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी
बच्ची के बलात्कार के आरोपी को कोर्ट ने दी कठोर सजा
‘पावरी’ क्लिप भारत-पाक को करीब लाती है- पावरी गर्ल ,पावरी गर्ल के नाम से दुनियाभर में मशहूर पाकिस्ता...
जीएल बजाज के छात्र कृष्णा नंद मिश्रा ने माइक्रोसॉफ्ट में शानदार इंटर्नशिप, लाखों का पैकेज हासिल किया
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न, सड़क दुर्घटन...
जेवर एयरपोर्ट : किसानों ने सीएम योगी को सौंपा जमीन कब्जा का प्रमाणपत्र
सीएम योगी आदित्यनाथ के सलाहकारों ने मेडिकल डिवाइस पार्क व एयरपोर्ट का  का लिया जायजा 
कोरोना: PM मोदी आज देश के 54 जिलों के डीएम के साथ बैठक करेंगे, संक्रमण के हालात और नियंत्रण पर चर्चा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, जानिए गौतमबुद्ध नगर में कितना रहा मतदान प्रतिशत 
भाजपा बिसरख मंडल का जनसंपर्क अभियान शुरू
सुहास लालिनाकेरे यथिरा गौतमबुद्धनगर के नए डीएम, बीएन सिंह का हटाए गए
गौ हत्या में वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार, दस हज़ार का था इनाम
श्रीराम नवमी पर नोएडा में भक्ति का माहौल: श्रीराम मित्र मंडल ने आयोजित की भव्य माता की चौकी