U.P. PANCHAYAT CHUNAV : लिस्ट है तैयार अब है किसका इंतज़ार

पंचायत चुनाव में बरेली जिले के आरक्षण लिस्ट का फाइनल ड्राफ्ट जिला पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने कर लिया है। जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधानों का आरक्षण तय कर दिया गया है। ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण तय करने में अभी कुछ और समय लग सकता है।  विकास भवन सभागार में अधिकारियों की टीम ने फाइनल किए गए आरक्षण की क्राॅस जांच की। जीओ के मुताबिक मिलान किया। जिला स्तरीय समिति की मुहर के बाद आरक्षण की फाइनल लिस्ट डीएम को भेजी जाएगी।

पंचायती राज विभाग की मशीनरी कई दिन से जिला पंचायत, ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुख का आरक्षण तय करने की कवायद कर रही थी। गुरुवार को फीडिंग का काम पूरा होने के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों ने क्रास जांच की। विकास भवन सभागार में एक-एक सीट के आरक्षण का जीओ के मुताबिक मिलान किया गया। हालांकि आरक्षण सही पाए गए। बहुत जल्द जिला स्तरीय समिति के सामने आरक्षण की लिस्ट पेश की जाएगी। फाइनल सूची एक-दो दिन में डीएम के पास पहुंचेगी। डीएम की संस्तुति के बाद आरक्षण का प्रकाशन किया जाएगा।

मत पेटियों की शुरू हो गई सफाई और गिनती

वहीं दूसरी ओर मत पेटियां की छटनी और सफाई काम भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही गिनती भी की जा रही हैं, ताकि मतदान से पहले मत पेटिया तैयार की सके।  पीलीभीत जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में बचत कार्यालय के पास एक गोदाम में करीब 4000 से अधिक मत पेटियां रखी हैं। पिछले पांच सालों से मत पेटियों की देखरेख ना होने पर कईयो में जंग लग गया है। जिसकी सफाई के लिए काम शुरू हो गया है। डीएम के निर्देश पर कई कर्मचारी मत पेटियों की गिनती शुरु कर दी है। साथ ही साफ-सफाई का भी काम तेजी से कर दिया जाए। डीएम पुलकित खरे ने बताया जल्द ही मतपेटियों को दुरस्त कर लिया जाएगा। जो मतपेटिया खराब होगी उनको बदला जाएगा। चुनाव से पहले मतपेटियों से सम्बंधित सभी तैयारियों पूरी कर ली जाएगी। मतपत्र पहले ही आ चुके हैं।

यह भी देखे:-

भारत बायोटेक की आज डब्ल्यूएचओ के साथ बैठक, कोवैक्सीन को मान्यता देने पर होगा फैसला
हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे पर आधारित वृत्तचित्र "द ब्रदरहुड" का ट्रेलर यू ट्यूब पर रिलीज
किसान सभा ने रखीं अपनी मांगें, आंदोलन सफल बनाने के लिए कई गांवों में चलाया जन-जागरण अभियान
कोरोना : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पॉजिटिव, खुद को आइसोलेट किया, ट्वीट कर दी जानकारी
Metroman E Sreedharan: जल्द आएंगे राजनीति मे मेट्रो मैन ई श्रीधरन, जानें- इनके बारे में
जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी वारदात, आतंकियों ने बीजेपी नेता और पत्नी को मारी गोली, दोनों की मौत
आज का पंचांग , 13 जून, जानिए शुभ -अशुभ मुहूर्त
अलीगढ़ शराब कांड: आबकारी आयुक्त हटाए गए, सीओ और आठ सिपाही भी निलंबित, अब तक 85 की मौत
छठ पूजा 2024: बिहार पूर्वांचल संस्कृति समिति का भव्य आयोजन, आस्था का महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा
कोरोना; पांच राज्‍यों में बिगड़े हालात, इन राज्‍यों में लगा नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन
कल का पंचांग 26 नवंबर 2024 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
मंडुआडीह अब हुआ बनारस स्टेशन, प्‍लेटफार्म पर नया बोर्ड लगाने का कार्य हो गया शुरू
ग्रामों के विकास से देश सम्पूर्णता की ओर तेजी से अग्रसर होगा : धीरेन्द्र सिंह
यूपी: शुरू हो रही है 25 जुलाई से शुरू  कांवड़ यात्रा- मुख्यमंत्री योगी , तैयारियां पूरी करने के निर्...
ओम्कारेश्वर ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग का आवाहन करते हुए संकट मोचन महायज्ञ श्री बालाजी महाराज को समर्पित ...
एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के विक्ट्री24 स्पोर्ट्स वीक में छात्रों ने मचाया धमाल