‘मेट्रो मैन’ चलाएंगे केरल में जीत की मेट्रो, जाने किस पार्टी से लडेंगे चुनाव

‘मेट्रो मैन’ के नाम से विख्यात ई श्रीधरन भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की मौजूदगी में गुरुवार को केरल के मलप्पुरम में सदस्यता ग्रहण की। श्रीधरन के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को प्रदेश में सियासी जमीन और मजबूत होने की उम्मीद है।

 

★ श्रीधरन के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को जीत की उम्मीद :
मेट्रो मेन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन के भाजपा में शामिल होने के फैसले से पार्टी को उम्मीद है कि उसका केरल विधानसभा चुनाव में जीत का रास्ता साफ हो सकता है। केरल में विधानसभा चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है।
हालांकि, राज्य में सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ गठबंधन और विपक्षी कांग्रेस नीत एलडीएफ गठबंधन को 88 वर्षीय श्रीधरन के इस दक्षिणी राज्य की राजनीति में सक्रिय होने को लेकर कोई खास फर्क दिखाई नहीं पड़ता। श्रीधरन को शानदार व्यक्ति करार देते हुए मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कहा था कि वह किसी भी पद को संभालने योग्य हैं।
विजयन ने कहा था कि वह एक शानदार व्यक्ति हैं। देश ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया है। वह किसी भी पद को संभालने योग्य हैं। उनकी इच्छानुसार सब कुछ होने दीजिए। भाजपा को उम्मीद है कि श्रीधरन के पार्टी में शामिल होने से उसके वोट प्रतिशत में सुधार होगा और खासतौर पर उसे मध्यम वर्गीय मतदाताओं का साथ मिलने की पूरी आस है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा को रोशन करने की मुहिम: 100 से ज्यादा दीया लाइटों से सजाया गया शहर
रेड अलर्ट जारी : विस्फोट की धमकी के बाद इंदौर पुलिस की वेबसाइट को भी किया था हैक
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जेवर में आईएमसी के 20 प्रतिशत कोटे के तहत प्रवेश के लिए अभ्यर्थी क...
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 87वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुह...
हड़कंप: पहली बार दिल्ली के अस्पतालों में 10 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज भर्ती, दो दिन में ही सांस लेन...
Covid-19 Third Wave: दुनिया पर गहराया कोरोना की तीसरी लहर का साया, भारत के लिए तीन-चार महीने अहम
मीडिया में प्रकाशित ख़बरों का प्रशासन ने लिया संज्ञान, राशन कार्डों में फर्जी यूनिट मामले में जांच के...
कल का पंचांग, 26 नवंबर 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
'किसान अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे'- राकेश टिकैत
लापता बुजुर्ग महिला का मिला शव , हत्या की आशंका
गैस सिलिंडर में विस्फोट से चार घायल
जाट समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ
Tokyo Olympics: महिला हॉकी में भारत ने आयरलैंड को हराया
इंटीग्रेट कंट्रोल रूम कोरोना पीड़ितों की कर रहा है हेल्प, लाभ उठाएं, जानिए हेल्पलाईन  नंबर 
यूपी में आईएएस व पीसीएस ऑफिसर के तबादले, देखें
पाकिस्तान को जवाब देने का सही समय - कर्नल धीरेन्द्र