दहशत: गौतमबुद्ध विश्विद्यालय में फिर दिखा तेंदुए जैसा जंगली जानवर, फोटो वायरल
ग्रेटर नोएडा : गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में आज फिर एक बार तेंदुए को देखा गया है. गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी जीबीयू कैम्पस के पास तेंदुए को देखे जाने के फोटो व वीडियो वायरल हुए थे जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण भी किया था.
गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी के वी सी भगवती प्रसाद शर्मा का कहना है उनको सूचना मिली है कि कैम्पस कोई जंगली जानवर घुस आया है जिसकी सूचना फॉरेस्ट विभाग के को दे दी गयी , उनकी टीम मौके पर पहुँच रही है जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि यह जंगली जानवर क्या है पिछली बार भी कैम्पस में तेंदुए देखे जाने की अफवाह फैली थी जिसको वन विभाग की टीम ने जंगली बिल्ली बताया था क्योंकि जहाँ पर तेंदुए होता है वहां पर कुत्ते नही मिल सकते लेकिन जहाँ पर जंगली जानवर को देखा गया था वहाँ पर कुत्ते भी पाये गये थे।
