द्रोण मेले में सजी कवियों की महफ़िल , देशभक्ति की कविताएं सुनाकर युवाओं में भरा जोश

ग्रेटर नोएडा । दनकौर में चल रहे प्रसिद्ध द्रोण मेले में गुरुवार की रात विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश टिकैत ने किया। इस बारे मे मीडिया प्रभारी पवन खटाना ने बताया कवी सम्मलेन का खूब रंग जमा। दस बजे शुरू हुआ कवि सम्मलेन सुबह 4 बजे तक जाकर समाप्त हुआ। कवियों को सुनने बड़ी तादाद में श्रोता पहुंचे थे।

कवियों में पवन दीक्षित, बलबीर सिंह खिचड़ी , प्रशांत अग्रवाल, चिराग जैन, पद्मिनी शर्मा, अर्जुन शिशोदिया, विनीत चौहान और हास्य कवि शम्भु शिखर ने अपनी रचना सुनकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं ।

हास्य रास के कवि बलबीर सिंह खिचड़ी के लतीफे और व्यंग सुनकर श्रोता लोटपोट हो गए। अर्जुन शिशोदिया की देशभक्ति रस कविताओं ने युवाओं में जोश भर दिया। इसके अलावा दनकौर के ही मशहूर कवि पवन दीक्षित की रचना “माँ रोज जेब देखे बेरोजगार की, बेटे की जेब मे कहीं सल्फास तो नहीं ” ने लोगों के मन को छू लिया। उनके द्वारा दनकौर कसबे पर सुनाए गए रचना को सुन श्रोता झूम उठे। कवयित्री पद्मिनी शर्मा ने श्रृंगार रस की कविताएं और चिराग जैन की व्यंगात्मक शैली को श्रोताओं ने पसंद किया।

बता दें दनकौर मे पिछले कई वर्षों से कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार भी कवि सम्मेलन मे भारी भीड़ जुटी। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष रजनीकांत, महिपाल गर्ग, वेदप्रकाश अग्रवाल, कमल चौधरी, ध्रुव गर्ग, संदीप जैन, पवन खटाना, राकेश गर्ग, नंदकिशिर गर्ग , डॉक्टर रहमत अली, नासिर अब्बासी, संदीप गर्ग इंद्रजीत कसाना सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। — रिपोर्ट : शफी मोहम्मद सैफी

यह भी देखे:-

दादरी रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
साप्ताहिक बाजारों में पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर लगेगा जुर्माना
सेक्टर ओमिक्रोन-1 के निवासियों ने ग्रेनो अथॉरिटी से लगाई गुहार, अव्यवस्थाओं व असुरक्षा पर जताई चिंता
दर्दनाक : सड़क हादसे में छात्र की मौत, अध्यापक पिता गंभीर
रामलीला मंचन के लिए कलाकारों ने शुरू किया रिहर्सल
कोर्ट ने पुलिस के खिलाफ याचिका की ख़ारिज , बहुचर्चित जेवर काण्ड के आरोपियों के परिजनों ने लगाया था फ...
कल का पंचांग, 13 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
गर्लफ्रेंड के महंगे शौक को पूरा करने के लिए करते थे एटीएम फ्रॉड, पुलिस ने पकड़ा
शारदा अस्पताल में विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस मनाया, सीपीआर का दिया प्रशिक्षण
दर्दनाक सड़क हादसा: जीरो पॉइंट पर बुलेट दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत
विश्व पर्यावरण दिवस पर यमुना प्राधिकरण ने किया वृक्षारोपण, 1.30 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
यूपी: माफिया से छुड़ाए जमीन पर गरीबों को सस्ता मकान दिलाने के लिए सीएम योगी ने दिए निर्देश, पत्रकार-...
प्रज्ञा आईएएस अकादमी ग्रेटर नोएडा में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम आ...
GPL 4 क्रिकेट टूर्नामेंट: लडपुरा बॉयज बनाम जेडीएस जलालपुर और भूडा बनाम रोजा थर्ड के बीच खेला गया
उर्स पर निकला चादरपोशी का जुलूस, चिश्तिया लुत्फ़िया दरगाह दनकौर पर चादरपोशी
गाँधी-शास्त्री जयंती पर एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्य एवं स्वच्छता की शपथ दिला...