कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गाँधी का किया स्वागत 

ग्रेटर नोएडा : आज कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने डीएनडी व ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री तथा यूपी  की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
आज सुबह से ही अपने नेता का  स्वागत के लिए डीएनडी पर कार्यकर्त्ता उमड़ पड़े। दो घंटे के इन्तजार के बाद  प्रियंका गांधी के काफिला  को आता देख कार्यकर्ताओं का हुजूम टूट पड़ा।  कार्यकर्ता प्रियंका गांधी का स्वागत करने टूट पड़े। स्वागत के बाद प्रियंका गांधी का काफिला मथुरा के लिए रवाना हो गया। ग्रेटर नोएडा में भी प्रियंका गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मथुरा के सौंख रोड पेट्रोल पंप के सामने पालीखेड़ा मैदान में आज प्रियंका गाधी की किसान महापंचायत थी जिसमें  शामिल होने वो जा रहीं थी।

डीएनडी पर स्वागत करने वालों में कांग्रेस के नोएडा महानगर अध्यक्ष शाहबुददीन, कांग्रेस प्रदेश महासचिव विदित चौधरी, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तथा हरियाणा  व दिल्ली के प्रभारी दीपक भाटी चोटीवाल, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्म नागर, एआईसीसी सदस्य दिनेश अवाना, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री रामकुमार तंवर, पीसीसी सदस्य लियाकत चौधरी, सतेन्द्र शर्मा, महासचिव यतेन्द्र शर्मा, रिजवान चौधरी, जितेन्द्र शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
यमुना एक्सप्रेस वे जीरो पॉइंट पर  चौधरी महेंद्र सिंह प्रधान ने  प्रियंका गांधी  को राधा कृष्ण  की मूर्ति भेट की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी वीरेंद्र सिंह गुड्डू दिनेश शर्मा हेमचंद नगर  और सतीश शर्मा शाहिद भाई पारूल चौधरी सुमन भाटी देवेंद्र भाटी रामभरोसे शर्मा विक्रम नगर पुनीत मावी रवि भाटी चंद्रमल जीनवाल सुनील डाढा सतपाल भाटी राजेश बसु रविंद्र जाटव मुमताज महमूद हसन उदयवीर भाटी धर्मेंद्र भाटी रोहतास भडाणा ऋषि पाल जयचंद नवीन नागर कपिल भाटी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

सपा ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर पकौड़े तलकर विश्व बेरोजगार दिवस मनाया
लखनऊ: पार्टी कार्यालय के सामने किया सपा कार्यकर्ता ने आत्मदाह का प्रयास, चुनाव में टिकट नहीं मिलने स...
भाजपा का दादरी विधानसभा मतदाता कार्यशाला का आयोजन
सपाईयों ने राजनारायण को दी श्रद्धांजलि, नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह यादव का हुआ जोरदार स्वागत
17 सितंबर को जिले में पांच स्थानों पर रक्तदान शिविरो का आयोजन किया जाएगा - राज नागर (भाजयुमो जिलाध्य...
प्रियंका गांधी से मिले दीपक भाटी चोटीवाला, संसद में नई पारी की शुभकामनाओं संग सामाजिक मुद्दों पर चर्...
युवा कांग्रेस शुरू करेगी गंगा जल संकल्प यात्रा, राष्ट्रीय सचिव दीपक चोटीवाला के नेतृत्व में घर -घर ...
अन्ना हजारे दादरी से दिल्ली आंदोलन की करेगें शुरूआत
सपाईयो ने पुण्यतिथि पर याद किये जनेश्वर मिश्र
भाजपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्त्ता
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने हिण्डन नदी बचाने का उठया बीड़ा , "हिण्डन बचाओ अभियान" के तहत कल से प...
ग्रेनो पहुंची समाजवादी पार्टी की 'सामाजिक न्याय एवं देश बचाओ' साईकिल यात्रा
समाजवादी पार्टी ने किया सदस्यता अभियान शुभारंभ
ग्राम स्वराज अभियान को लेकर भाजयुमो की बैठक
सभाजीत बनें आम आदमी पार्टी (AAP) प्रदेश अध्यक्ष , कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर
ग्रेटर नोएडा : कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसियों ने मिठाइयाँ बाँट कर मनाई ख़ुशी