Unnao case: किशोरी ने शुरू किया खाना पीना, आज दर्ज हो सकते हैं बयान, वेंटीलेटर सपोर्ट हटाया गया

उन्नाव कांड में मौत से संघर्ष कर रही तीसरी किशोरी की हालत में डॉक्टरोें को सुधार दिखा। रविवार को उसने खाना पीना भी शुरू कर दिया है। अब किशोरी का वेंटीलेटर सपोर्ट हटाया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि सोमवार को किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज किए जा सकेंगे, जिससे असोहा कांड के कई रहस्य खुल सकेंगे। किशोरी शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है।
अस्पताल के पीआरओ परमजीत अरोड़ा ने आईसीयू में भर्ती किशोरी की हालत में सुधार बताया है। बीते बुधवार को असोहा के एक गांव में रात खेत में दो किशोरियों के शव के साथ एक किशोरी बेसुध हालत में मिली थी। पुलिस ने उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था।
उन्नाव के बबुरहा गांव में दोनों किशोरियों की मौत का कारण अस्पताल में भर्ती करिश्मा (काल्पनिक नाम) से एकतरफा प्रेम करने वाला पड़ोसी गांव का युवक बना। प्रेम के प्रस्ताव पर इनकार की खुन्नस के चलते आरोपी ने एक नाबालिग साथी की मदद से खेत में पहले तीनों को नमकीन खिलाई फिर जहरीला पानी पिला दिया था। शुक्रवार देर शाम आईजी लक्ष्मी सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया था कि दोनों आरोपियों ने गुनाह स्वीकार किया है। वहीं आरोपी ने इस बात को स्वीकार किया था कि जिसे वो मारना चाहता था वो बच गई और उसने दो मासूमों की जान ले ली। आरोपी ने बताया था कि लड़की के इनकार करने के बाद वो बदले की आग में जल रहा था और किसी भी तरह से उसे मारना चाहता था।

यह भी देखे:-

मजदूर दिवस पर गौतमबुद्धनगर में श्रमिकों के कल्याण के लिए पंजीकरण कैम्प, जिलाधिकारी ने दिया महत्वपूर्...
स्केटिंग पर डांस कर ग्रेनो के स्केटर्स ने टॉप 30 में बनाई जगह
गौतमबुद्ध नगर : एसएसपी अजय पाल शर्मा ने थाना प्रभारियों में किया फेरबदल
नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने मनाया पश्चिम बंगाल विजय का जश्न
एकेटीयू के स्पोर्ट्स फेस्ट में छात्र-छात्राएं दिखा रहे दम
बड़ी खबर: दिल्ली में अब बिना टीसी के भी होगा बच्चों का प्रवेश- सिसोदिया
योगेश कथुनिया: आठ साल की उम्र में मार गया था लकवा,कोच के बिना किया था अभ्यास
पीएम नरेंद्र मोदी की मीटिंग में केजरीवाल के सवालों पर बोला केंद्र, निचले स्तर की राजनीति कर रहे
अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कुश्ती में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के शक्ति सिंह का दमखम, कांस्य पदक जीतक...
नशा मुक्ति पखवाड़े के तहत जीआईएमएस हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने ली नशा छोड़ने की शपथ
अंतिम मूल्यांकन दरों पर सुनवाई 7 अप्रैल को: कलेक्ट्रेट सभागार में होगी जनसुनवाई, आपत्तिकर्ताओं को भे...
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा : दीमक की तरह देश को चाट रहा है साइबर अपराध
कोरोना वैक्सीन के बाद बेफिक्र होकर कर सकते हैं ये काम, पर इन चीजों से बचना जरूरी, जानें हर बात
उत्तर प्रदेश : फर्स्ट और सेकंड ईयर कॉलेज छात्र होंगे प्रमोट, अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अगस्त में होंगी
LOCKDOWN मामला : सुप्रीम कोर्ट से यूपी सरकार को मिली बड़ी राहत 
Petrol Diesel Price: खुशखबरी नही बढ़े तेल के दाम,अब मिलेगी राहत