मोबाइल लूट गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, पांच शातिर लूटेरे गिरफ्तार, 21 लूट की मोबाइल बरामद

*पचास से ज्यादा लूट के वारदातों को अंजाम दे चुके मोबाइल लुटेरों के गैंग 5 बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 21 मोबाइल फोन, चार चाकू और दो बाइक बरामद*

नोएडा की कोतवाली फेज-3 पुलिस ने सैक्टर 63 के पास हुए मुठभेड़ के बाद शातिर मोबाइल लुटेरों के गैंग के गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन बदमाशो के कब्जे से 21 मोबाइल फोन, 4500 रुपये नगद, चार चाकू और दो बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाश 50 से ज्यादा लूट के वारदातों को अंजाम दे चुके है। पुलिस ने लूट के मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार को भी पकड़ा है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े छिजारसी निवासी किशोर कुमार, टिन्कू, सुनील उर्फ कासिम, रितिक और ईसान उर्फ राहुल को शातिर मोबाइल चोर गैंग के सदस्य हैं। इनको फेज-3 थाना पुलिस ने मुखबिर के इनपुट पर सैक्टर 63 स्थित रॉयल इन्फील्ड तिराहे से वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। ये बदमाश दो बाइक पर सवार हो कर किसी वारदात को अंजाम दे जा रहे थे। एडीसीपी इलामारन ने बताया कि यह गैंग काफी समय से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न इलाकों में सक्रिय था, सुनसान इलाको की रेकी कर अपने शिकार की तलाश में रहता था। पुलिस टीम को इनके पास से लूटे और चोरी किए गए 21 मोबाइल फोन, 4500 रुपये, चार चाकू, घटना में प्रयुक्त की जाने वाली दो बाइक बरामद की है।

एडीसीपी ने बताया कि पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। ये लोग मिलकर एनसीआर व थाना क्षेत्र से आए दिन आते-जाते लोगों से मोबाइल फोन छीनने की वारदात करते हैं। ये गैंग 50 से ज्यादा लूट के वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस टीम ने आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया घटना के बाद मोबाइल की दुकान करने वाले गढ़ी चौखंडी निवासी ज्वाला कुमार को बेच देते थे। ज्वाला कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस उसके पास से सात मोबाइल फोन और 2000 रुपये के बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी देखे:-

रबूपुरा पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले आरोपी को पकड़ा, निर्माणाधीन अस्पताल से तमंचा बरामद
12 घंटे में नशा मुक्ति केंद्र में हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
लूटपाट की नीयत से घूम रहा शातिर बदमाश गिरफ्तार
पुलिस एनकाउंटर में जेवर गैंगरेप हत्या का आरोपी बदमाश घायल, चार गिरफ्तार, बावरिया गिरोह के हैं बदमाश
कोर्ट के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज
क्या एकतरफा प्यार में हुई अंजलि राठौर की हत्या ! , नामजद मुकदमा दर्ज
बीटा-2 पुलिस ने लोहा चोरी करने वाले तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का सामान बराम...
फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में चार गिरफ्तार  
ग्रेटर नोएडा में रंगदारी गैंग का पर्दाफाश, कबाड़ियों से रोजाना वसूलते थे हजारों रुपये
द्रोण मेले में हज़ारों की संख्या में उमड़ी भीड़
पहली बार 307 के आरोपी पर लगाई रासुका, डीएम - एसएसपी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस
तलवार से वार कर सौतेली माँ को किया घायल
10 हजार रुपए का इनामी गिरफ्तार
अवैध रूप से पटाखे का भंडारण करने वाला गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत का पटाखा बरामद
शाहबेरी काण्ड के आरोपी बिल्डर पर लगा एनएसए