कोरोना अपडेट : दक्षिण भारत से फैल रहा है नया कोरोना, कहिं लॉक डाउन तो नही लगने वाला, जानें कैसे

हैदराबाद, एजेंसियां। देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस का नया स्वरूप ज्यादा फैल रहा है। इनमें से एन440के नामक स्वरूप का दक्षिण भारत में प्रसार हो रहा है। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआइआर) के कोशिका एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) के विज्ञानियों के अध्ययन में यह बात समाने आई है। विज्ञानियों का कहना है कि हालात पर नजदीकी निगरानी रखने की आवश्यकता है।

विज्ञानियों का कहना है कि कोरोना वायरस में हो रहे बदलाव के चलते कई देशों में चिंताजनक हालात पैदा हो गए हैं, लेकिन भारत में इनका प्रभाव ज्यादा नजर नहीं आ रहा। इसका यह भी कारण हो सकता है कि भारत में उनकी ज्यादा सिक्वेंसिंग नहीं की गई है। सीसीएमबी के निदेशक राकेश मिश्र ने कहा कि अध्ययन में पाया गया है कि वायरस का नया वैरिएंट एन440के दक्षिण भारत के राज्यों में ज्यादा फैल रहा है। इसके प्रसार को समझने के लिए इस पर नजदीकी नजर रखने की जरूरत है।

वहीं, तिरुअनंतपुरम में एक इंटरनेशनल वेबिनार में आइसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि देश में चल रहे क्लीनिकल ट्रायल में यह संकेत मिले हैं कि देशी कोरोना वैक्सीन ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में पाए गए वायरस के नए स्वरूप के खिलाफ भी कारगर होंगी। उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक की कोवैक्सीन ब्रिटेन में मिले वायरस के नए स्वरूप को निष्कि्रय करने में सक्षम पाई गई है।

दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के वैरिएंट के मामले में इन देशों से आए लोगों के सैंपल से वायरस के बदले स्ट्रेन को अलग करने का प्रयास चल रहा है। बता दें कि देश में अब तक कुल एक करोड़ नौ लाख 63 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक करोड़ छह लाख 67 हजार मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और एक लाख 56 हजार 111 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस  1,39,542 हो गए हैं।

यह भी देखे:-

कंपटीशन लॉ पर दो दिवसीय वर्कशॉप ट्रेनिग प्रोग्राम का हुआ शुभारंभ
गलगोटिया विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा संसद भवन का शैक्षिक दौरा
क्षेत्रीय सासंद द्वारा कौशल विकास केन्द्र का कैम्प आयोजित करने की माँग
जीएल बजाज में डांडिया नाईट का आयोजन
काबुल एयरपोर्ट पर अफगानी सेना और अज्ञात हमलावरों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जवान की मौत
जे. पी. इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आनलाइन एलोक्यूशन प्रतियोगिता का आयोजन
शारदा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक विभिन्न शोध क्षेत्रों में करेंगे काम
"तालिबान और इसका समर्थन करने वाले देशों पर लगे प्रतिबंध", 22 अमेरिकी सांसदों ने की मांग
ग्रेटर नोएडा : G20 के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचा विद्यार्थियों का दल
तकनीकी संस्थानों को घिसे पिटे कार्यक्रमों को छोड़ना होगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लॉयड स्किल सेंटर में लॉजिस्टिक ड्रोन को किया जाएगा विकसित
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करने करने का निर्देश द...
UP Board 10th-12th Result 2017 जारी, ऐसे चेक करे परिणाम
Vaccine नहीं लगवाने वालों को Flight के बाद अब Train में भी नहीं मिलेगी एंट्री
शारदा में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
देखें VIDEO, हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारों के बीच शुरू हुआ ईद मिलाद उन नबी का जूलुस