जर्मनी के वैज्ञानिकों का दावा, कोरोना कहा से आया, पढ़े पूरी खबर

जर्मन के एक वैज्ञानिक ने अपने एक दावे मे कहा है कि उन्हें 99.9 फीसदी यकीन है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान रिसर्च लैब से ही आया था। यूनिवर्सिटी ऑफ हैम्बर्ग के डॉ. रोनाल्ड वीजेनडेंजर ने इसे लेकर 100 पन्नों का रिसर्च तैयार किया है जिसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस वुहान के इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से ही आया था जहां से इस महामारी की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तथ्य ये है कि लैब में किसी तरह के सुरक्षा उपाय नहीं थे, रिसर्चर्स वायरस को और घातक बनाने में लगे हुए थे।

हालांकि कई लोगों ने उनके रिसर्च की आलोचना करते हुए इसे अवैज्ञानिक, अखबार की रिपोर्ट पर आधारित और यूट्यूब वीडियो के आधार पर बनाया गया बताया है। इन्होंने कहा कि प्रोफेसर कोई वायरस विशेषज्ञ नहीं हैं।

★ कहा गया है कि उनका पेपर डब्ल्यूएचओ टीम के वुहान दौरे के 10 दिन बाद छपा है:
डॉ. वीजेनडेंजर ने जर्मन मीडिया के सामने स्वीकार किया कि उनके पास इसे साबित करने के लिए कोई प्रमाण नहीं हैं कि कोरोना वायरस वुहान लैब से आया था। उन्होंने जर्मन अखबार जेडडीएफ से कहा कि मुझे 99.9 फीसदी यकीन है कि वायरस वुहान लैब से ही आया था।
उन्होंने तथ्य रखते हुए कहा कि चीन ने अब तक यही कहा है कि उसके द्वारा की गई छानबीन में अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे पता चलता हो कि वायरस से सबसे पहले कौन संक्रमित हुआ।

2012 में सबसे पहले कोरोना वायरस मोजियांग में एक खान में चमगादड़ों में पाया गया था और इसे RaTG13 नाम दिया गया था।

डॉ. वीजेनडेंजर ने कहा कि ये चमगादड़ वुहान से करीब 1200 मील दूर थे, यानी इससे साबित होता है कि वे वुहान में इसे नहीं फैला सकते थे।

यह भी देखे:-

सेमेस्टर एग्जाम में छात्रों के सहूलियत के लिए AKTU ने उठाया कदम
फ्रेशर्स पार्टी में छात्रों ने की मस्ती, परफार्मेंस से जीता दिल
जी.एन.आई.ओ.टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन, रैंप पर उतरे छात्र छात्राएं
रेयान इंटरनेशनल में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा मेले का किया गया आयोजन
मुग़ल गार्डन: सैलानियों के लिए कल से खुल जाएगा ,ऑनलाइन करानी होगी टिकट बुकिंग
आज़ादी उत्सव 2026: विद्यार्थियों को संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक
कोरोना : हर मौत मेडिकल लापरवाही नहीं मान सकते, मुआवजे से इनकार: सुप्रीम कोर्ट
रायन, ग्रेटर नोएडा में मोंटेसरी स्नातक और वार्षिक दिवस का आयोजन
रोटरी क्लब ग्रेनो का इंस्टॉलेशन सेरेमनी व दीपावली सेलिब्रेशन का हुआ कार्यक्रम
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा तोहफा, कोचिंग फ्री
Cabinet Meeting: रबी फसलों की एमएसपी में 40 से 400 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी
केजरीवाल ने गोवा में युवाओं को सरकारी नौकरियां समेत किए कई वादे
आईईसी कालेज में उद्यमिता विकास सेमिनार का आयोजन
रोजगार विद अंकित एजुकेशनल यूट्यूब चैनल ने एसएससी के चयनित अभ्यर्थियों का किया सम्मान
CM योगी आदित्यनाथ को धमकी, 15 को नहीं फहराने देंगे तिरंगा -खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह
कश्मीर पर UNGA के मंच से झूठ फैला रहे इमरान खान- भारत, पाकिस्तान को करारा जवाब