झांसी : क्लास रूम में छात्र को गोली मारने के बाद छात्रा को घर जाकर मारी गोली, एक की मौत

बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज व मिशन कंपाउंड का मामला, दोनों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया था भर्ती ,पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी
बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के क्लास रूम में शुक्रवार दोपहर पढ़ाई कर रहे एक छात्र को गोली मारने के बाद युवक ने घर जाकर छात्रा को भी गोली मार दी। दोनों को गोली मारने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां लड़की ने दम तोड़ दिया। वही लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया है कि मथुरा के कोसी कला निवासी हुकुमेंद्र सिंह गुर्जर बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर वह क्लास में पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच एक साथी छात्र ने क्लास में आकर गोली मार दी। गोली चलने से क्लास में हड़कंप मच गया। गोली मारकर युवक मिशन कंपाउंड पहुंचा। यहां रहने वाली छात्रा कृतका को घर के बाहर युवक ने गोली मार दी। गोली मार कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां कुछ समय बाद लड़की की मौत हो गई और लड़के की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

* एसएसपी ने दी ये जानकारी:
इस मामले पर एसएसपी झांसी ने कहा कि, बीकेडी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने अपने ही क्लास के एक लड़का-लड़की को गोली मारा है। पहले उसने अपने क्लासमेट उपेंद्र को सिर में गोली मारी और फिर बाजार जाकर अपनी क्लासमेट लड़की को गोली मार दी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से .32 बोर की पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी से पूछताछ चल रही है और उसके बाद ही इस वारदात की वजह पता चल सकेगी। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी देखे:-

बोधि तरु विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया श्रमिक दिवस
FM Nirmala Sitharaman ने इकोनॉमी को दिया 6.29 लाख करोड़ रुपये का बूस्टर डोज, इन सेक्टर्स के लिए खास ...
कोरोना वायरस दिल्ली में महामारी घोषित, स्कूल, कॉलेज सिनेमाघर बंद , अब तक 73 की पुष्टि
विश्व एड्स दिवस पर आईआईएमटी में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम
यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलो तो पेट और कमर में होता है दर्द, सरकार बनी तो फिर से बनवाएंगे- अख...
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने समर्पित शिक्षकों को किया सम्मानित
पीएम मोदी के साथ बैठक कश्मीरी नेताओं के लिए लोगों के बेहतर भविष्य के लिए काम करने का बड़ा अवसर
आम आदमी की रेल यात्रा का तरीका बदल देगा ये प्रोजेक्ट... पढ़िए पूरी रिपोर्ट
रिवर फ्रंट घोटाला: सीबीआई के सामने आठ सौ टेंडर फाइल खंगालने के बाद अब कमीशनखोरी की चेन तलाशने की चुन...
मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, लोक कलाकारों को हर माह मिलेंगे चार हजार रुपये और एक करोड़ का बीमा
Tokyo Olympics 2020 : आज के मुक़ाबले, बढ़ी पदकों की उम्मीदें
टोक्यो ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम को देश ने बढ़ाया हौसला, पीएम मोदी बोले- जीत और हार जिंदगी का हिस्सा
जिम्स अस्पताल में अग्निशमन सुरक्षा को बढ़ावा, सुरक्षा कर्मियों को मिला आग बुझाने का प्रशिक्षण
ब्रेकिंग न्यूज़ : देश में लॉकडाउन बढाया गया
YOGA DAY CELEBRATION AT RYAN GREATER NOIDA
कोरोना का बढ़ रहा मामला, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना हुआ अनिवार्य