भारत चीन विवाद: गलवां मे हमारे भी सैनिक मरे- चीन , सैनिकों के नाम किए जारी

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच पिछले साल मई की शुरुआत से तनातनी जारी है। अब दोनों देशों के रिश्तों में जमी बर्फ धीरे-धीरे पिघल रही है। अब जब पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया का निर्णायक चरण चल रहा है और जल्द ही पूरा होने के करीब है तो चीन ने पहली बार माना है कि गलवां घाटी में हुए खूनी झड़प में उसके सैनिक भी मारे गए थे। ड्रैगन ने खूनी झड़प के दौरान मारे गए अपने पांच सैनिकों की जानकारी साझा की है। इस झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग ने काराकोरम पर्वत पर तैनात रहे पांच चीनी सैनिकों के बलिदान को याद किया है। इनके नाम हैं- पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के शिनजियांग मिलिट्री कमांड के रेजीमेंटल कमांडर क्यूई फबाओ, चेन होंगुन, जियानगॉन्ग, जिओ सियुआन और वांग जुओरन। हालांकि चीन गलवां घाटी में मारे गए अपने सैनिकों का आंकड़ा बहुत कम बता रहा है।

पिछले दिनों भारतीय सेना की उत्तरी कमान के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने बताया था कि गलवां घाटी की झड़प के बाद 50 चीनी सैनिकों को वाहनों के जरिए ले जाया गया था। झड़प में चीनी सेना के काफी सैनिक मारे गए थे। जनरल जोशी के अनुसार चीनी सैनिक 50 से ज्यादा जवानों को वाहनों में ले जा रहे थे। मगर वे घायल थे या उनकी मौत हो चुकी थी इसके बारे में कहना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि रूसी न्यूज एजेंसी टीएएसएस ने चीन के 45 जवानों के मारे जाने की बात कही है और हमारा अनुमान भी इसी के आसपास का है। बता दें कि पिछले साल जून में गलवां घाटी में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं चीन के भी काफी सैनिक मारे गए थे लेकिन उसने इस लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है।

यह भी देखे:-

गलगोटिया विश्विद्यालय में ऑनलाइन दीक्षांत समारोह  का आयोजन 
Bigg Boss 11: इस कंटेस्टेंट की वापसी से शो में आया ट्विस्ट
राष्ट्रपति के स्वागत को तैयार, पुलिस-प्रशासन व रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का किया रिहर्सल
श्री राजपूत करणी सेना का बड़ा फैसला: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ निकलेगी विशाल पदयात...
कोरोना की तीसरी लहर: वायरस की प्रजनन दर बढ़ रही, एम्स और सीएसआईआर की चेतावनी
राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार को बड़ा झटका
अजीत सिंह दौला समेत इन कांग्रेसी नेताओं ने रालोद का दामन थामा
सूर्य उपासना का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ से शुरू, बाजार हो रहे है गुलजार, लेकिन महँगाई की भी है मा...
कोरोना की नई स्ट्रेन जानलेवा, कभी एंटीजन तो कभी आरटीपीसीआर जांच खा रही धोखा, इन लक्षणों से रहें सावध...
यूपी : 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 27426 नए मामले, लखनऊ में 6598 केस, 103 मरीजों की मौत
किसान बेरोजगार सभा ने एनटीपीसी प्रभावित किसानों की जेल से रिहाई की मांग की, नहीं तो करेंगे बड़ा प्रद...
'किसान अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे'- राकेश टिकैत
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय पुस्तकालय और सूचना सम्मेलन का भव्य समापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गुलिस्तानपुर के पंचायतघर को अवैध कब्जे से मुक्त कराया
उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है, रेरा ने पंजीकरण में नया रिकॉर्...
जिम्स और शारदा हॉस्पिटल में कुल 16 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग