मिहिर सेना का केंद्र सरकार व आंदोलनकारी किसानों के बीच मध्यस्थता का प्रस्ताव,  किसानों से धरना स्थगित करने की अपील 

ग्रेटर नोएडा। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि बिलों को वापस लेने की जिद पर अड़े किसानों का धरना जारी है। सरकार ने तीनों बिलों में संशोधन व दो- तीन वर्ष तक स्थगित करने के लिए कहा है, इसके बाद भी राकेश टिकैत के नेतृत्व में धरने पर बैठे किसान अभी उठने को तैयार नहीं है। इसको देखते हुए मिहिर सेना सरकार व आंदोलनकारी किसानों के बीच मध्यस्थता करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए गांव- गांव में रेड रिबन कैम्पेन शुरू किया जाएगा। रेड रिबन कैम्पेन के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि कितने लोग धरना समाप्त करने के पक्ष में हैं। मिहिर सेना आंदोलन को ज्यादा लंबा खींचने के पक्ष में नहीं है।

आज ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मिहिर सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र नागर ने कहा कि जब केंद्र सरकार तीनों कृषि बिलों में संशोधन और इसे 2-3 साल के लिए स्थगित करने के लिए तैयार है,तो धरना समाप्त क्यों नहीं किया जा रहा है। देश की राजधानी में लंबे समय से चल रहे धरने से आमजन को परेशानी के साथ व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। कोरोना महामारी के चलते कामकाज पहले से ही प्रभावित है। बिजेंद्र नागर का कहना है कि हमारी पार्टी भी किसानों के हित में कानून चाहती है। उनका कहना है कि मिहिर सेना केंद्र सरकार और आंदोलनकारी किसानों के बीच मध्यस्था का प्रयास करना चाह रही है। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहताश चौधरी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है,जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष चमन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष रविंद्र गौतम आदि शामिल हैं। कमेटी को इस मुद्दे के समाधान की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि तीनों कृषि बिलों में जो भी खामियां थी,सरकार उन्हें किसानों की सहमति से ठीक करना चाहती है। उन्होंने बताया कि कितने लोग धरने का समाप्त करने के लिए पक्ष हैं। इसके लिए पार्टी रेड रिबन कैम्पेन शुरू करने जा रही है। गांव- गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और जो लोग धरने को समाप्त करने के पक्ष में होंगे,उनके हाथों में रेड रिबेन बांधा जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहताश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष रविंद्र गौतम आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

आम आदमी पार्टी  ने घोड़ी बछेड़ा  किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को नमन किया
ग्रेटर नोएडा BJP की OBC महिला मोर्चा ने किया नए संसद भवन का दौरा
कैप्टन अमरिंदर आज पीएम मोदी से कर सकते हैं मुलाकात, कांग्रेस में बेचैनी
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया
पंजाब में "आप" के प्रचंड जीत पर तिरंगा यात्रा 
हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार: राकेश यादव
संघ की शाखा से भाजपा के शीर्ष तक, जानिए गौतमबुद्ध नगर के नए भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा का सफर
मुलायम सिंह के खास रहे सपा एमएलसी नरेंद्र भाटी भाजपा में शामिल हुए
आप को तगड़ा झटका, आम आदमी पार्टी से विधायक प्रत्याशी रहे संजय चेची आज थामेंगे भाजपा का दमन
खराब मौसम के कारण नोएडा में चुनावी सभा में शामिल नहीं हो पाए गृह मंत्री अमित शाह, टेलिफोनिक सम्बोधन ...
भाजपाइयों ने किया नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद  सुरेंद्र नागर का स्वागत
पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव जावेद आब्दी का सपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
नोएडा : अनाथ बच्चों के बीच मनाया अखिलेश यादव का 45 वां जन्मदिन
भूपेंद्र चौधरी बने रालोद के जिलाध्यक्ष, पार्टी ने  किसानों को समर्थन देने का किया एलान
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का भव्य स्वागत, सेक्टर ईटा में उमड़ा जनसैलाब
पिछड़ा वर्ग समाज सम्मलेन का होगा आयोजन