Metroman E Sreedharan: जल्द आएंगे राजनीति मे मेट्रो मैन ई श्रीधरन, जानें- इनके बारे में

नई दिल्ली, एएनआई।  मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन जल्द ही राजनीति मे आएँगे । केरल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से श्रीधरन के साथ जुड़ने से भाजपा को फायदा मिल सकता है। श्रीधरन, सुरेंद्रन के नेतृत्व में 21 फरवरी से निकाली जा रही विजय यात्रा के दौरान आधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता लेंगे। इस संबंध में श्रीधरन ने कहा कि मैं भाजपा में शामिल होने का इरादा जताया है। भाजपा में शामिल होने का मुख्य कारण यह है कि यूडीएफ और एलडीएफ दोनों ही यहां कई काम नहीं कर सकते हैं। मैं केरल के लिए कुछ करना चाहता हूं। उसके लिए मुझे भाजपा के साथ खड़ा होना होगा। मैंने कहा है कि मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।

वहीं केरल भाजपा प्रमुख सुरेंद्रन ने बताया कि श्रीधरन ने भाजपा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। विजय यात्रा जब मलप्पुरम पहुंचेगी, तभी वह पार्टी से जुड़ेंगे। मलप्पुरम श्रीधरन का गृह जिला है। सुरेंद्रन ने कहा कि यह हमारी इच्छा है कि मेट्रो मैन विधानसभा चुनाव लड़ें। हमने इसका प्रस्ताव दिया है।

88 साल के श्रीधरन भारत के मशहूर सिविल इंजीनियर हैं। वे 1995 से 2012 तक दिल्ली मेट्रो के निदेशक रहे। भारत सरकार ने उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। उन्हें देश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सूरत बदलने के लिए जाना जाता है। ईमानदार छवि की वजह से वह काफी लोकप्रिय हैं। श्रीधरन प्रधानमंत्री मोदी के समर्थक माने जाते हैं। 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले 2 बार उन्होंने नरेंद्र मोदी को अच्छा नेता बताया था। मोदी की प्रधानमंत्री पद की दावेदारी का समर्थन करने वालों में भी उनका नाम शामिल था।

★ चुनाव से पहले केरल में सियासी जोड़तोड़:
बता दें कि अप्रैल-मई में केरल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में जोड़तोड़ शुरु हो गई है। हाल में भाजपा की सहयोगी और एनडीए में शामिल भारत धर्म जन सेना ने गठबंधन से नाता तोड़ लिया। बीडीजेएस के कुछ नेताओं ने पार्टी छोड़कर नया दल बना लिया है। इसे भारती जन सेना नाम दिया गया है। कुछ दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा 2 दिन के दौरे पर केरल गए थे।

यह भी देखे:-

यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कोहराम, बस-ट्रक के टक्कर में कई घायल
जीएनआईओटी संस्थान में 21 वे संस्थापक दिवस का भव्य आयोजन तथा इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को...
कोरोना की नई लहर हुई विकराल, 24 घंटे में 72,330 नए केस, 459 लोगों की मौत
नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए बैठक
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने IIMT कॉलेज में आयोजित किया रक्तदान शिविर, 114 यूनिट रक्त एकत्र
बैठक में भाकियू ने यमुना प्राधिकरण के प्रभावित किसानों की समस्या उठाई
गौतमबुद्ध नगर में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण — घटिया दवाओं की बिक्री पर लगेगा अंकुश
ग्रेटर नोएडा में 5 मई को होगा श्री महाराजा अग्रसेन भवन का भव्य उद्घाटन
मुनव्वर राना ने फिर दिया विवादित बयान, बोले-हिंदू भी होते हैं तालिबानी, भारत में उनसे ज्यादा हथियार
ग्रेटर नोएडा बनेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी हब! मल्टीनेशनल कंपनियों को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म, इनवेस्ट यूपी ...
बहलोलपुर में आग से प्रभावित झुग्गीवासियों में राशन व चादर का वितरण 
यूनिटेक के बायर्स , बिल्डर के साथ सीईओ ने की बैठक , बायर्स को मिला आश्वाशन
डॉ. विकास प्रधान घरबरा के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
गलगोटिया विश्वविद्यालय के बी.टेक सीएसई छात्र ने माइक्रोसॉफ्ट में ₹60 लाख का पैकेज हासिल किया
7वां वेतन आयोग : 30 जून से पहले रिटायर हुए हैं तो जानें बड़े फायदे की खबर, इतनी बढ़ेगी Gratuity
मतदान से 48 घंटे पूर्व बंद हुई शराब की दुकानें, आबकारी अधिकारी ने दुकानों का किया निरीक्षण, आदेशों ...