साढ़े छह घंटे तक चले चूहे बिल्ली के खेल के बाद पुलिस कस्टडी से फरार 25 हज़ार के इनामी बदमाश को दबोचने में सफल रही पुलिस

नोएडा । पुलिस मुठभेड़ में गोली लागने से घायल हुए 25 हज़ार के इनामी बदमाश विजय, को पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वह शौचालय जाने की बात कहकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बदमाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और साढ़े 6 घंटे तक बदमाश और पुलिस के बीच चूहे बिल्ली के खेल के बाद, आखिरकार पुलिस ने एसी की डक में छुपे बदमाश को दबोच लिया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

नोएडा के सेक्टर 30 जिला अस्पताल में सर्च ऑपरेशन करती नोएडा पुलिस को तलाश थी एक ऐसे आरोपी की जिसने 24 जनवरी को 4 साल के एक मासूम बच्चे का फिरौती के लिए अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर उसके शव को दलदल में दबा दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोप अनिल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा आरोपी विजय जिस पर 25 हज़ार का नाम था। उसे एनकाउंटर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया था और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से वह शौचालय जाने के नाम पर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। डीसीपी सेंट्रल हरिश्चंद्र ने बताया कि जिला अस्पताल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है आशंका है कि अस्पताल परिसर में ही आरोपी छिपा हुआ है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

 

जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, आरोपी को सोमवार रात इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुजरिम भागने न पाए इसके लिए उसकी सुरक्षा में तीन से चार पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। आरोपी ने पुलिसकर्मियों को शौचालय जाने की बात कहकर बाथरूम की खिड़की को तोड़ कर एसी की डक छुप गया था और फरार होने की फिराक में था। मुजरिम के फरार होने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और अस्पताल परिसर को घेर कर बदमाश सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसके कारण मुजरिम फरार नहीं हो पाया पुलिस और मुजरिम के बीच लगभग 6 घंटे का चूहे बिल्ली का खेल चलता रहा। अंत में पुलिस उसे अस्पताल में कमरा नंबर 11 से गिरफ्तार करने में सफल रही जहां वह एसी के डक में छुप कर बैठा था।

यह भी देखे:-

U.P और दिल्ली में फिर शुरू होगी मानसूनी बारिश, 24 घंटों के दौरान यहां बारिश की संभावना
जालौन के यश प्रताप सिंह ने यूपी में मारी बाजी, हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 97.83 फीसदी अंकों के साथ ट...
अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल...
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में "समस्या समाधान और विचार सृजन" पर प्रेरणादायक कार्यशाला, छात्रों ने सीखा...
Monsoon Updates: भारी बारिश का अलर्ट, जानें- दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश
IND vs SCO: स्कॉटलैंड को धूल चटाकर टीम इंडिया ने लहराया परचम, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
एपीजे इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने मनाया स्थापना दिवस
दवा विक्रेताओं ने किया रक्तदान, रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने लगाया रक्तदान शिविर
नोएडा : नाली में दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन मिला, पुलिस ने किया वन विभाग के हवाले, करोड़ों में है कीम...
अलग-अलग सड़क हादसों में चार की गई जान
सुन्दर भाटी  के भतीजे ने किया सरेंडर , पढ़ें पूरी खबर 
कृषि कानूनों का विरोध: दिल्ली की सीमाओं पर नौ माह से डटे किसान, आज से दो दिवसीय अधिवेशन
दिनेश शर्मा ने जिला कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया
राकेश टिकैत के लिए मटके में गांव का पानी लेकर पहुंचे गौतम बुध नगर के किसान
DU 1st Cut-Off 2021 List: डीयू के इस कॉलेज ने जारी की पहली सूची, बीए ऑनर्स साइकोलॉजी में 98.5% रहा क...
गुरुद्वारा सिंह सभा गौड़ सिटी में गुरुनानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व धूमधाम से संपन्न, रात में हु...