प्राधिकरण के अधिकारियों को नेफोमा टीम ने कराया डार्क स्पॉट का सर्वे ।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कई सेक्टरों में अंधकार की समस्या को लेकर फ्लैट बायर्स एसोसिएशन नेफोमा पिछले तीन वर्ष से प्राधिकरण के अधिकारियों को शिकायत कर रही है जिसमें कई जगह लाइट की व्यवस्था अच्छी हो गई है और कुछ प्रमुख जगहों पर अभी भी सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं हुई है जिसकी वजह से चोरी, लूट,चेन स्नेचिंग का डर सोसाइटी निवासियों में हमेशा बना रहता है

आज देर रात प्राधिकरण के इलेक्ट्रिकल टीम के मैनेजर 2 प्रदीप कुमार और मनोज कुमार नेफोमा के सदस्यों के साथ डार्क स्पॉट टेक जोन 4 और सेक्टर 16 सी का सर्वे किया जहां सर्विस रोड पर अंधकार रहता है

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि तिगरी गोल चक्कर से बालक इंटर कॉलेज तक सर्विस रोड पर लाइट की व्यवस्था बिल्कुल भी चालू नहीं है ना ही बिजली के खंभे लगे हैं सेक्टर 16सी व्यस्तम सेक्टर है जिसमे प्रमुख सोसाइटी जैसे वेदांतम, एग्जॉटिका, पाल्म ओलंपिया, जेकेजी, महागुन मायवुड आदि लगभग 20 से ज्यादा है जिसमें हजारों निवासियों को रात में सर्विस रोड पर घर से बाहर निकलने में डर लगता है

प्राधिकरण के इलेक्ट्रिकल मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया की टेंडर प्रक्रिया का कार्य पूरा कर लिया गया है जल्द ही टेंडर करा कर सर्विस रोड पर लाइट का कार्य प्रारंभ किया जाएगा

सर्वे में साथ में कन्हैया वर्मा, सुब्रतो उपाध्याय, कुलदीप गुप्ता, उमेश सिंह, महावीर ठुस्सू, शर्मा जी आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

यह भी देखे:-

शिक्षक दिवस : आई0टी0एस0 में योग-सत्र का आयोजन
गुलिस्तानपुर में प्रशासन ने अतिक्रमण कब्जामुक्त कराकर डीएफसीसी को सौंपी जमीन
बच्चों ने शिविर में सीखा आत्मरक्षा के गुर
बिलासपुर पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया रामदास आठवले के मोम के पुतले का अनावरण
समर्पित शिक्षक ही देश के भविष्य को बुलंदियों तक लेकर जाता हैः डॉ. मयंक अग्रवाल
व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ने की ग्रेटर नोएडा में बैठक
धारा 370 निष्क्रिय:बौखलाया पाकिस्तान ने उठाए ये 7 कदम
निकाय चुनाव 2023: वोटिंग के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित
अति आवश्यक सूचना: गौतमबुद्ध नगर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पहुंचा कोरोना, कोर्ट रहेगा बन्द, कब तक? पढ़ें पूर...
बीमा का पैसा हड़पने के लिए कलियुगी बेटी दामाद ने किया रिश्ते का खून, माँ को जलाया
सख्त फैसला: कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक न लेने वाले इन कर्मचारियों का रुकेगा वेतन, सरकार ने जारी क...
महिला को 5 गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतारा
प्रो वॉलीबॉल लीग का रोमांचक फाइनल: मुजफ्फरनगर लायंस ने मथुरा योद्धास को 3-1 से हराकर ट्रॉफी पर किया ...
कमिश्नर आलोक सिंह ने जनपदवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं,  त्यौहार सुरक्षित तरीके से मनाने का कि...
लूट की मोबाइल के साथ शातिर लुटेरे गिरफ्तार