करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ता कल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार का करेंगे घेराव

सफाई कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं होने पर कल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार का करेंगे घेराव

ग्रेटर नोएडा:गौतमबुध विश्वविद्यालय में पिछले कई वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मचारी अपनी मूलभूत मांगों को लेकर पिछले 1 सप्ताह से विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन में ठेकेदार की तरफ से सफाई कर्मचारियों को कोई भी ठोस आश्वासन नहीं मिल पा रहा है इन सभी सफाई कर्मचारियों समर्थन में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने ऐलान करते हुए कहा है कि कल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सफाई कर्मचारियों के समर्थन में मुख्य द्वार को बंद कर विरोध करेंगे।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मूलभूत समस्याओं की मांगों को लेकर पिछले 1 सप्ताह से आंदोलनरत हैं उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांग है कि उनको उनका पूर्ण वेतन पीएफ ईएसआई यूनिफॉर्म मास्क सैनिटाइजर आदि मिले‌। इनके नाम पर विश्वविद्यालय प्रशासन व ठेकेदार भ्रष्टाचार कर रहा है। सफाई कर्मचारियों के आंदोलन के बाद भी गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय प्रशासन एवं ठेकेदार की तरफ से कोई भी सफाई कर्मचारियों के हित में कार्य नहीं किया गया है चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एवं वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता करने के बाद भी कोई हल नहीं निकला।इस बात से सफाई कर्मचारी एवं क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है कल सफाई कर्मचारियों के समर्थन में विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान चौधरी प्रवीण भारतीय सविता शर्मा रणवीर सिंह जंगारा राकेश कुमार मिंटू राहुल कुमार सुरेंद्र सिंह राजेंद्र गायत्री देवी सुमन सावित्री प्रीति राजवती सुमन देवी लीला देवी बबीता आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

डॉ. विनोद "प्रसून" महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्माण मंडल, "बालभारती" पुणे में भाषा विशेषज्ञ के र...
आईटीएस डेंटल कॉलेज :‘नो स्मोकिंग डे‘ पर छात्रों व शिक्षकों ने ली स्मोकिंग न करने की शपथ
ग्रेटर नोएडा में कोरोना पॉजिटिव की जिंदगी बचाने में कामयाब हुए GIMS के डॉक्टर
ग्रेटर नोएडा: बिना अनुमति होर्डिंग व यूनिपोल लगाने पर लगेगा भारी जुर्माना
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फुटपाथ और साइक्लिंग ट्रैक की कमी, विकास समिति ने एसीईओ से की मांग
कल का पंचांग, 27 दिसंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कलेक्ट्रेट परिसर में होली मिलन समारोह हुआ संपन्न, जिलाधिकारी ने अधिकारियों/कर्मचारियों को गुलाल लगाक...
उत्तराखंड समिति ने निर्धनों में कम्बल एवं गर्म कपड़े बांटकर मनाया क्रिसमस डे
जीएनआईओटी में एबीवीपी का जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन
बकाया धनराशि न देने व प्रोजेक्ट न बनाने वाले बिल्डरों के आवंटन रद्द होंगे, जीबीसी के लिए नई स्कीमें ...
ग्रेनो के छह और गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने की पहल, 24 करोड़ के टेंडर जारी
गौतमबुद्ध नगर में संपूर्ण समाधान दिवस: 70 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण
श्री राम मित्र मंडल रामलीला : सीता जन्म एवं अहिल्या उद्धार का मार्मिक चित्रण
वेदांत शर्मा ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज, जिले का नाम किया रोशन
गौर सिटी 1 : कोरोना के टाईम भी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया स्वतन्त्रा दिवस
पुलिस ट्रेनिंग लेकर जब अपने गांव पहुंची लड़की तो हुआ... पढ़ें पूरी ख़बर