बसंत पंचमी पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, । देशभर में मंगलवार को बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करके कहा कि वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि बसंत का आगमन सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि  का संचार करे।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया बसंत पंचमी के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। विद्या की देवी मां सरस्वती से प्रार्थना करता हूं कि वे हमें शिक्षा और संस्कार का आशीर्वाद दें। ऋतुराज वसंत का यह पर्व हम सभी के जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बसंत पंचमी पर शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कहा कि नव उमंग व नई ऊर्जा के प्रतीक बसंत पंचमी के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। विद्या की देवी मां सरस्वती सबके जीवन में ज्ञान, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, ऐसी कामना करता हूं।

राहुत गांधी ने भी दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा कि वसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आपके जीवन में हर्ष, उल्लास, ज्ञान और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही मेरी कामना है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके कहा कि मां सरस्वती की आराधना व वसंत पंचमी के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं। देवी सरस्वती हम सभी को ज्ञान और बुद्धि प्रदान करें। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुत गांधी ने भी ट्वीट करके बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया बसंत पंचमी की आप सभी को शुभकामनाएं।

यह भी देखे:-

क्रिसमस-डे व नववर्ष के अवसर पर मनोरंजन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लेनी होगी अनुमति
कोरोना : हर मौत मेडिकल लापरवाही नहीं मान सकते, मुआवजे से इनकार: सुप्रीम कोर्ट
कोरोना: बिना मास्क चुनाव प्रचार पर हाईकोर्ट ने आयोग और केंद्र को भेजा नोटिस
लोकसभा और राज्यसभा : कल कोरोना महामारी की स्थिति पर सभी दलों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी
Navratri 2021 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन मां महगौरी की होती है पूजा, जानें आरती और कथा समेत हर जान...
"महागठबंधन के एजेंट के रूप में कार्य कर रही है कांग्रेस" - भाजपा नेता
AICTE का बड़ा फैसला, इंजीनियरिंग में अब मिलेगी बीटेक ऑनर्स या बीई ऑनर्स डिग्री
बिहार में आज से अनलॉक-5, स्कूल और कोचिंग संस्थानों के साथ इन जगहों पर लौटी रौनक
इंडिया हैबिटेट सेंटर में नाटक "अपने-अपने दांव" के पोस्टर का लोकार्पण, 11 जनवरी को होगा मंचन
COVID-19 Vaccination: क्या पीएम मोदी ने चुनावी रण भी साधने की कोशिश की,पढें पूरी रिपोर्ट
निपाह वायरस : क्या यह अगली महामारी हो सकती है? जानें क्यों जताई जा रही ये आशंका
मोदी कैबिनेट में फेरबदल: मनसुख मांडविया को बनाया गया स्वास्थ्य मंत्री, अश्विनी वैष्णव देश के नए रेल ...
कोरोना अभी गया नही है पड़ सकता है अपनों को खोना , बरतें सावधानी
दशकों तक ताकतवर बनी रहेगी भाजपा- प्रशांत किशोर , गलतफहमी में जी रहे राहुल गांधी
मदद को आगे आए ये देश, जानें कहां से कितने आ रहे ऑक्सीजन सिलिंडर, कंसंट्रेटर वेंटिलेटर समेत मेडिकल उप...
METZ Launches Premium QLED+ TVs in India: A New Era of Viewing Experience