नई ऊंचाई पर शेयर बाजार, पहली बार 52400 के पार खुला सेंसेक्स

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 308.17 अंक (0.59 फीसदी) की तेजी के साथ 52462.30 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 56.57 अंक यानी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 15,371.45 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 991 शेयरों में तेजी आई, 353 शेयर में गिरावट दखी गई और 60 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

 

 

पिछले सप्ताह 812.67 अंक चढ़ा सेंसेक्स
शेयर बाजार में पिछले सप्ताह तेजी का सिलसिला जारी रहा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 812.67 अंक यानी 1.60 फीसदी चढ़ गया। सेंसेक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 1,40,430.45 करोड़ रुपये बढ़ गया। इनमें से सबसे अधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। लाभ में रहे प्रमुख शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंफोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। वहीं एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा में गिरावट रही।
by TaboolaSponsored LinksYou May Like
Enjoy Special Discount on Mattress at Wakefit Winter Sale.
Wakefit

 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, ग्रासिम, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अडाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें मीडिया, पीएसयू बैंक, रियल्टी, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, आईटी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 173.73 अंक (0.33 फीसदी) ऊपर 52,327.86 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 84.80 अंक (0.55 फीसदी) ऊपर 15,399.50 के स्तर पर था।
by TaboolaSponsored LinksYou May Like
Winter Sale: Enjoy Special Discounts on Latex Mattress.
Wakefit

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 359.87 अंक (0.70 फीसदी) की तेजी के साथ 51,904.17 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 107 अंक यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 15,270.30 के स्तर पर खुला था।

सोमवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 609.83 अंक (1.18 फीसदी) ऊपर 52154.13 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 151.40 अंक यानी 1.00 फीसदी की तेजी के साथ 15314.70 के स्तर पर बंद हुआ।

यह भी देखे:-

स्वामित्व योजना : गांव में रहने वालों को मिलेगा अपनी संपत्ति का पूरा रिकार्ड- पीएम मोदी
नाबालिग बच्ची के दुष्कर्मी को हुई कड़ी सजा, 1लाख का जुर्माना
जमीन घोटाले के मामले में ग्रेनो प्राधिकरण के दो सर्वे अमीन निलंबित, तत्कालीन तहसीलदार के खिलाफ कार्...
Blue Light Effect on Skin: 60 मिनट तक मोबाइल की ब्लू लाइट के संपर्क में रहेंगे तो जल्दी बूढ़े हो जाए...
IHGF 2019 : राज्य मंत्री चौधरी उदय भान सिंह ने बेस्ट डिजाइन व डिस्प्ले स्टैंड के लिए प्रदर्शकों को...
पॉक्सो एक्ट : संसदीय समिति ने नाबालिग की उम्र घटाकर 16 साल करने की सिफारिश की
आज का पंचांग, 27 अगस्त , जानिए  शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
ग्रेनो प्राधिकरण ने डीएफसीसीआईएल पर 20 लाख रुपये का लगाया जुर्माना
लापरवाही: बारिश में गेहूं की बोरियां भीगने से हुआ नुकसान 
सर्वोदय ममता फाउंडेशन द्वारा वृद्ध आश्रम में कपड़े और फल वितरण
Hyundai Announces Blockbuster Launch of 'The New 2018 ELITE i20'
Monsoon Rains: मानसून की बारिश 26 फीसद हुई कम , मिल रही निराशा
अन्ना सत्याग्रह सफल बनाने के लिए की जाएगी दिल्ली-एनसीआर की परिक्रमा
दिल्ली- हावड़ा रूट पर ट्रेन हादसा होने से टला
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने शिक्षण सहायता पर प्रदर्शनी का आयोजन किया
प्रॉपर्टी डीलर से कार लूट का प्रयास, बदमाशों ने की फायरिंग