फ्रेंडशिप करने से इंकार किया तो सिरफिरे आशिक  ने ले ली किशोरी की जान 

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की आठ फरवरी को हुई हत्या का खुलासा करते हुए कोतवाली सूरजपुर पुलिस ने उसके सनकी आशिक को गिरफ्तार किया है जो उसके पड़ोस में रहता था। पुलिस के अनुसार किशोरी के हत्या का कारण था की उसने आरोपी के फ्रेंडशिप  के अनुरोध को ठुकरा दिया था।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े सुनील यादव ही वो सनकी आशिक है जिसने 16 वर्षीय की हत्या महज इस लिए कर दी थी की उसने किशोरी से दोस्ती करने लिए कहा था, लेकिन उसने दोस्ती करने से मना कर दिया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने घटना वाले दिन लड़की को एक अन्य युवक के साथ बातचीत करते हुए देखा था। इससे नाराज होकर उसने लड़की की गला दबाकर हत्या की और फरार हो गया। डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया की हत्या के तफ़तीश के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। पुलिस की छानबीन में पता चला कि लड़की के पड़ोस में तीन युवक भी किराए पर कमरा लेकर रहते थे। पुलिस ने युवको से पूछताछ की तो पुलिस ने इनमें से एक युवक की बातों  पर शक हुआ उस को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। जिसके बाद के बाद घटना का खुलासा हुआ और आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया।

डीसीपी ने बताया की उत्तरप्रदेश के कन्नौज जिले का  परिवार की 16 वर्षीय लड़की की आठ फरवरी को हत्या कर दी गई थी। किशोरी का शव उनके मकान में ऊपर खाली पड़े कमरे में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की हत्या गला दबाकर की गई थी। इस मामले में परिजनों का कहना है कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या की थी। इस घटना में आरोपी का उसके एक अन्य साथी ने भी साथ दिया। डीसीपी ने कहा कि दुष्कर्म की बात सामने आने पर स्लाइड बनवाकर लैब भेजी गई है। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर रेप की धारा बढ़ा दी जाएगी। दूसरे आरोपी के घटना में शामिल होने के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।

यह भी देखे:-

चोरों ने घर में रखी गहनों पर किया हाथ साफ
सीएम योगी का एआई जेनरेटेड डीप फेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने और भ्रामक बातें फैलाने के आ...
दादरी पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी दो गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर : 14 और गुण्डों पर लगाया गया गैंगस्टर
दुकान में अवैध रूप से बेची जा रही थी शराब, आबकारी विभाग ने पकड़ा
लूट के फ़िराक में घूम रहे बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में मारा गया एक लाख का ईनामी बदमाश, UP STF व बिसरख पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया
गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पर इनाम घोषित, यूपी एसटीएफ भी तलाश में जुटी, पुलिस की कई टीम दे रही ह...
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ हत्यारोपी पति, शक में पत्नी को मौत के घाट उतारा
कल का पंचांग , 21 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
नोएडा : पीएनबी बैंक डबल मर्डर को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
अवैध खनन में वारंटी गिरफ्तार
खूनी संघर्ष में हत्या के छह आरोपी गिरफ्तार , अवैध हथियार बरामद
भाई ने की ऐसी करतूत सुन कर दंग रह जाएंगे आप, रिश्ता हुआ शर्मसार
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात, बदमाशों ने लाखों के माल पर किया हाथ साफ़
बीटा - 2 पुलिस ने रॉकस्टार गैंग के  सरगना को दबोचा,  चोरी के 24 मोटरसाइकिल बरामद