शारदा विश्वविधालय के बायोटेक्नोलोजी विभाग के द्वारा अतिथि व्याख्यान का आयोजन
ग्रेटर नोएडा : शारदा विश्वविधालय के बायोटेक्नोलोजी विभाग के द्वारा आज अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमे कलकत्ता विश्वविधालय के प्रो दिलीप कुमार मैथी तथा दिल्ली विश्वविधालय के डॉ सोमेन चक्रवर्ती ने उपस्थित छात्रों तथा शिक्षकों को अपने जानकारी एवं अनुभव से लाभान्वित कराया |
सबसे पहले प्रो मैथी ने नैनोविज्ञानं, नैनो फेब्रिकेशन एवं आर्गेनिक नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स – एक स्वर्णिम अवसर इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण उद्योग विषय पर अपने सम्भाषण से सबको प्रभावित किया | उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के लिए नैनो विज्ञानं के प्रासंगिता पर बल दिया |
डॉ सोमैन चक्रबर्ती ने अपने दिल्ली विश्विधालय के अनुभव को साझा किया | उन्होंने बायोटेक्नोलॉजिकल युग में मानव अधिकार की क्रमागत उन्नति पर व्यख्यान दिया |
शारदा विश्वविधालय के विभागाध्यक्ष डॉ रीता सिंह मजूमदार के अतिरिक्त मोनिका जैन, विनीता यादव, प्रियंका केसरी इत्यादि कई शिक्षकों ने भी छात्रों को सम्बोधित किया | स्कूल ऑफ़ बेसिक साइंस एंड रिसर्च तथा स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग के स्नातक तथा परास्नातक एवं रिसर्च स्कॉलरों ने भाग लिया|
