प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा तोहफा, कोचिंग फ्री

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के साथ ही लोकसेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रदेश के छात्र-छात्राओं को योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अभ्युदय कोचिंग में करीब पांच लाख ने पंजीकरण कराया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अभ्युदय कोचिंग का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह इसमें पंजीकरण कराने वाले कुछ छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। इस अभ्युदय कोचिंग में पढ़ाई वसंत पंचमी पर 16 फरवरी से शुरू होगी। मंडल के बाद इसको जनपद स्तर तक भी बढ़ाने की योजना है।

सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने सरकारी आवास अभ्युदय योजना का शुभारंभ करेंगे। सुबह दस बजे होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान वह पंजीकृत अभ्यर्थियों से संवाद भी करेंगे। निशुल्क अभ्युदय कोचिंग योजना कार्यक्रम में 16 फरवरी से प्रदेश के सभी मंडलों में पढ़ाई पर शुरू होगी। प्रतियोगी छात्रों को इस कोचिंग में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों को आइएएस, आइपीएस, पीसीएस तथा पीपीएस अधिकारी टिप्स देंगे। इस कोचिंग में ऑनलाइन के ऑफलाइन मोड में भी पढ़ाई होगी। इसमें सिविल सेवा के साथ नीट, जेईई, बैंकिंग, टीईटी के अभ्यर्थियों को भी तैयारी कराई जाएगी। मंडल के बाद इसको जनपद स्तर तक भी बढ़ाने की योजना है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सरकार की अभ्युदय कोचिंग में महज चार दिन में चार लाख 84 हजार से अधिक छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रथम चरण में परीक्षा के माध्यम से अभ्युदय कोचिंग के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 50 हजार से अधिक छात्रों का चयन किया गया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार के लिए प्रदेश की ओर से शुरू की जा रही अभ्युदय कोचिंग के पोर्टल पर अब तक 36 लाख से अधिक हिट आ चुके हैं। जिन प्रतियोगी छात्रों ने ऑफलाइन क्लास के लिए पंजीकरण कराया था। शनिवार को उनकी ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें एनडीए एवं सीडीएस की परीक्षा दोपहर 12 से 1 बजे तक, यूपीएससी-यूपीपीएससी की परीक्षा 1.30 से 2.30 बजे तक जबकि जेईई की तैयारी के लिए 3 से 4 और एनईईटी के लिए 4.30 से 5.30 तक परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के माध्यम से पहले चरण में 4,84,852 छात्रों में से 50192 छात्रों का चयन ऑफलाइन क्लास के लिए किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रतियोगी छात्रों को नि:शुल्क स्तरीय कोचिंग पाने का सुअवसर है। शुरुआती दौर में हर मंडल मुख्यालय में इसकी कक्षायें चलेंगी। बाद में जिला स्तर पर इसका विस्तार होगा। नि:शुल्क इन कक्षाओं में ऑफलाइन और ऑनलाइन प्रशिक्षण तथा विभिन्न परीक्षाओं के पाठ्यक्रम व परीक्षा पैटर्न आदि के संबंध में अभ्यॢथयों को पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी (उपाम) अब क्वेश्चन बैंक, प्रश्नोत्तरी आदि भी तैयार कर वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगी।

यह भी देखे:-

सीबीएसई 12 वीं के नतीजे घोषित, जानिए ग्रेटर नोएडा में किस स्कूल का क्या रहा परिणाम, कौन बना टॉपर
Moto GP रेस का आयोजन किया जाए रद्द- हेलमेट मैन ऑफ इंडिया, राष्ट्रपति और PMO को लिखा पत्र
जी.एल बजाज के वाइस चेयरमैन ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा रत्न’’ अवार्ड से सम्मानित
योगी सरकार की योजना से यूपी के युवा बन रहे हैं जॉब क्रिएटर, 30,595 युवाओं को मिला स्वरोजगार का लोन
Ryan International School, Greater Noida Conducts Pre Board in School Premises
जनता दर्शन कार्यक्रम में सीएम योगी ने सुनी जनता की शिकायत, बच्चों को दिया चॉकलेट
राष्ट्रीय युवा दिवस पर एकेटीयू में राज्यपाल का युवाओं को संदेश: छात्राएं सोच-समझकर करें मित्रता, ज्ञ...
समसारा विद्यालय में यातायात के नियमों पर कार्यशाला का आयोजन
IND vs ENG, 2nd Test Day-1: भारत ने जीता टॉस, पहले करेंगे बल्लेबाज़ी, अक्षर पटेल करेंगे डेब्यू
यूपी पुलिस में आवेदन करने की आज अंतिम तिथि, जल्द भरें अपना एप्लीकेशन फॉर्म
रेरा आदेश लागू कराने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन जरूरी: संजय आर. भूसरेड्डी
अमेरिकी सेना कब तक अफगानिस्तान की करेगी रक्षा- जो बाइडन
जज ने पुलिस चौकी में घुसकर बचाई जान, सुंदर भाटी गैंग पर पीछा करने का आरोप
एक्यूरेट में शिक्षक दिवस, छात्रों ने शिक्षकों को दिया उपहार, लिया आशीर्वाद
ईएमसीटी की ज्ञानशाला के बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम पेश कर समां बांधा 
RYANITE WINNER AT TCS IT WIZ AT DELHI