बाइक चुराते हुए चोर को दबोचा, लोगों ने की जमकर धुनाई
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के कार्मर्शियल बेल्ट में कसाना टावर के सामने नई यामहा बाइक को चुराने की फिराक में आए दो बाइक चोरों को बाइक मालिक की सर्तकता के चलते पकड लिया। भीड ने पकडे गए चोरों की पहले जमकर धुनाई की और चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बाइक चोरो से एक बाइक भी बरामद की हैं।
कासना कोतवाली क्षेत्र के कार्मर्शियल वैल्ट में वाहन चोरी की घटना आए दिन सुनने को मिल ही जाती हैं। वाहन चोरी को रोकने के लिए पुलिस भी समय समय चैकिंग करवाती रहती हैं। बुधवार को दिनदहाडे कासना टावर के सामने यामहा बाइक को चुराते हुए बाइक मालिक के साथी ने बाइक चोर को रंगे हाथों पकड लिया ।
घोडी गांव का रहने वाला एक युवक किसी काम से कासना टावर आया हुआ था। वाहन मालिक टावर के अंदर किसी काम से गया तो उसका साथी वाहन के पास खडा होकर अपने साथी का इंतजार करने लगा। युवक के साथी ने बताया कि दो लोग एक बाइक से आए और बगल में अपनी बाइक लगा दी। बाइक चोर ने पहले यामहा बाइक के ऊपर बैठा और बाइक के लौक को तोडने लगा। बाइक चोर का दूसरा साथी वहां खडा होकर बाइक मालिक को वापस आने के लिए खबरदार करने के लिए खडा था। बाइक के लौक को तोडते हुए बाइक चोर को बाइक मालिक के साथी ने शोर मचाकर चोर को पकड लिया। भीड ने बाइक चोरों को पहले जमकर मारपीट की और पुलिस को बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने बाइक चोरों से पूछताछ की तो पता चला कि पकडे गए दोनों चोर दादरी के रहने वाले रवि पुत्र झम्मन कुमार और दूसरा साथी आरिफ पुत्र जाकिर मौहल्ला मैवातियान दादरी के रहने वाले थे। पुलिस ने पकडे गए चोरों के अपराधिक रिर्कोड को खंगाला तो पता चला कि रवि पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका था। पुलिस ने दोनों चोरों के पास से एक बाइक भी बरामद की थी। पुलिस ने दोनों बाइक चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर के जेल भेज दिया गया हैं।
कासना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि पकडे गए दोनों चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया हैं। दोनों के पास से एक बाइक बरामद की हैं।
