ENGLAND vs INDIA टेस्ट मैच: रोहित लौटे फॉर्म मे, शतक ठोक बनाएं कई रिकॉर्ड

33 वर्षीय रोहित के टेस्ट करियर का यह सातवां शतक है और सातों ही शतक उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर लगाए हैं। वे अपने शुरू के सभी शतक घरेलू मैदान पर लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शानदार वापसी की। पिछले कुछ समय से बड़ी पारी खेलने में संघर्ष कर रहे रोहित ने यहां जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी लय हासिल की। उन्होंने पुराने अंदाज में तूफानी बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।
रोहित ने पहले ही दिन 130 गेंदों में अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और दो छक्के लगाए। हिटमैन शर्मा ने अपनी शानदार पारी के साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। इसके अलावा रोहित इकलौते ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिसने चार देशों (श्रीलंका, वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड) के खिलाफ सभी प्रारूपों में शतक लगाए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी के साथ रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब 40 शतक हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सात, वनडे में 29 और टी-20 में चार शतक जड़े हैं। रोहित ने यहां पाकिस्तान के मोहम्मद युसूफ और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ दिया है, दोनों ही खिलाड़ियों ने 39-39 शतक लगाए थे।

मौजूदा समय में रोहित शर्मा से आगे सिर्फ विराट कोहली (70) और डेविड वार्नर (43) हैं। भारत की तरफ से रोहित शर्मा से ज्यादा शतक सिर्फ सचिन तेंदुलकर (100), विराट कोहली (70) और राहुल द्रविड़ (48) ने ही लगाया है।

बता दें कि रोहित का यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में चौथा शतक है। टेस्ट चैंपियनशिप की 13 पारियों में उन्होंने 800 से अधिक रन 66 से ज्यादा की औसत से  बनाए हैं।

यह भी देखे:-

सीईओ नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: जूनियर इंजीनियर बर्खास्त, सीनियर मैनेजर और मैनेजर के निलंबन की स...
US Open: दिग्गज सेरेना विलियम्स अमेरिकी ओपन से हटीं, हैमस्ट्रिंग की चोट बनी वजह
अमेरिका के कुछ हिस्सों में डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप, गंभीर हैं हालात
Bharat Bandh Live : किसानों के प्रदर्शन के कारण सड़क और रेल सेवा प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द
अवैध यूनिपोल पर चला प्राधिकरण का पीला पंजा, उखाड़ फेंके ,अवैध यूनिपोल को चिंहित कर चलाया अभियान, किए...
जीबीयू ने 24 रन जीता मैच, हर्षित आर्य को चुना गया मैन ऑफ द मैच
Arvind Kejriwal in Ayodhya: दिल्ली के सीएम ने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले- हर किसी को ...
UNCCD COP14:"सिंगल यूज प्लास्टिक को अलविदा कहने का वक्त आ गया है":पीएम मोदी
अब सवर्णों को भी मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी स्टेट इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में ग्रेनो के बच्चे रहे अव्वल
Weather Updates: यूपी समेत देश के इन हिस्सों में होगी जमकर बारिश
यमुना प्राधिकरण के अपैरल पार्क में भूखंडों के लिए उद्यमियों में लगी होड़
डीजे एक्सपो को पहले दिन मिला दशकों का शानदार रिस्पांस, 27 अगस्त तक चलेगा "इंडियन डीजे एक्सपो
रायन इंटरनेशनल स्कूल का संस्थापक दिवस एवं अलंकरण समारोह सम्पन्न
राज्यपाल ने दिए सख्त निर्देश : टीम गठित कर फिरोजाबाद की बीमारी की जांच करे एसजीपीजीआई
इमरजेंसी एयर स्ट्रिप का गवाह बना राजस्थान, राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन