जब संसद में निर्मला सीतारमण ने दिलाई ‘दामाद’ की याद, ‘हम दो हमारे दो’ पर राहुल को घेरा

लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए उनपर विभिन्न मुद्दों पर अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, उम्मीद थी की हमारे तीन कानूनों में से कम से कम एक बिंदु निकालकर राहुल गांधी बोलें कि इसकी वजह से किसानों को नुकसान होगा मगर यह भी नहीं हुआ। कांग्रेस बोल सकती थी कि ‘हम दो हमारे दो’ में दामाद को आदेश देकर आए हैं कि जमीन वापस करो लेकिन वह भी नहीं किया गया। सीतारमण ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा, ‘हमारे मित्र (क्रोनीज) दामाद नहीं हैं। ऐसे लोग उस पार्टी की आड़ में छिपे हैं जिसे जनता ने अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह गरीबों, किसानों का बजट है।’ दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को तीन नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि यह ‘हम दो, हमारे दो’ की सरकार है। इस नारे के बहाने उन्होंने बिना नाम लिए मोदी सरकार को कुछ उद्योगपतियों के लिए काम करने वाली सरकार होने का आरोप लगाया था।वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि राहुल गांधी हमेशा प्रधानमंत्री का अपमान करते हैं। फिर चाहे अब के प्रधानमंत्री हों या फिर तब के प्रधानमंत्री। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जब विदेश गए थे तो राहुल गांधी ने उनकी ओर से लाए गए अध्यादेश को फाड़कर फेंक दिया था।वित्त मंत्री ने कहा, ‘तीनों कृषि कानून आने के बाद  APMC देश भर में कहीं भी बंद हुआ है क्या? कहीं भी बंद नहीं हुआ। मैं पूछ रही हूं कि यह साबित करें कि कहीं भी अगर एक भी APMC मंडी बंद हुई हो। हम APMC का ढांचा बढ़ाने के लिए राज्यों को फंड भी दे रहे हैं।’

केंद्र सरकार पर सांठगांठ वाले पूंजीवाद को बढ़ावा देने के आरोपों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि गरीब लोग और देश की आम जनता सरकार के ”मित्र है और वह उन्हीं के लिए काम करती है। सीतारमण ने 2021-22 के बजट पर लोकसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत गरीबों, रेहड़ी-पटरी वाले विक्रेताओं को 10,000 रुपये की आर्थिक मदद एक साल के लिए दी जिसे एक वर्ष बाद लौटाने या चुका नहीं पाने की स्थिति में और समय लेने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि देश के 50 लाख रेहड़ी-पटरी वालों ने इस योजना का लाभ उठाया।

वित्त मंत्री ने कहा कि मनरेगा के बजट में कमी के दावे किए गए गए, अक्सर कहा जाता है कि हम मनरेगा के खिलाफ हैं। लेकिन पहले मनरेगा के पैसे ऐसे लोगों के पास जाते थे जो इसके पात्र नहीं थे, अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बजट में हमने मनरेगा के लिए 73 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। आगे जरूरत होगी तो और पैसे दिए जाएंगे।

यह भी देखे:-

CBSE Board Exam 2021 : सीबीएसई दसवीं व बारहवीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान 
मेट्रो की तरह होगी रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग, वाराणसी के दो रेलवे स्टेशन पर होगा ट्रायल
दहशत : बाईकर्स ने युवक को मारी गोली, घायल
Encounter in Shrinagar : श्रीनगर में सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कुछ ही देर में एक आतंकी ...
मुंबई में यूपीआईटीएस 2025 रोडशो का आयोजन
यमुना का बढ़ता जलस्तर: डीएम मेधा रूपम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी ...
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : सीएम योगी बोले, अगले महीने कभी भी लोकार्पण, नवंबर से कानपुर और आगरा मेट्रो ...
गुजरात के नए मुखिया बनें भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई
आने वाला समय होगा हाइब्रिड और डिजिटल, बदलेगा काम करने का तरीका, जानें कैसे
आपका वोट बनाता है आपका भविष्य, निर्भीक होकर मतदाता मतदान में अपने वोट का करें अवश्य प्रयोग
वृक्षारोपण कर अप्रैल फूल को बनाया अप्रैल कूल
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
खत्म हो गया इंतजार, कल होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
गौ हत्या में वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार, दस हज़ार का था इनाम
सियासत : पंजाब कांग्रेस में घमासान के बीच सिद्धू का शक्ति प्रदर्शन आज, नजर टकसाली नेताओं पर
मानसिक तनाव के चलते युवक ने खाई चूहे मारने की दवा, मौत