U.P. के मेडिकल कॉलेज होंगे शुरू, उपलब्ध होंगी मरीजों के लिए सारी सेवाएं, गाइडलाइन जारी

प्रदेश मे कोविड-19 के संक्रमण में आई कमी को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कोविड से पूर्व की भांति चिकित्सा सेवाओं को प्रारंभ करने के आदेश सभी मेडिकल कॉलेजों को जारी किए गए हैं। जिससे जन सामान्य को चिकित्सकीय सेवाएं कोविड संक्रमण काल से पूर्व की भांति सुलभ हो सके।

सचिव चिकित्सा शिक्षा  जी एस प्रियदर्शी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के सभी  चिकित्सा संस्थानों, राजकीय मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा विश्वविद्यालयों तथा स्वशासी राज्य चिकित्सा माहविद्यालयों में मरीजों को कोविड-19 से पूर्व की भांति समस्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

श्री प्रियदर्शी ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश लखनऊ, कुलपति केजीएमयू, निदेशक डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, निदेशक एसजीपीजीआई, निदेशक सुपर स्पेशलिटी बाल चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान नोएडा, कुलसचिव उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई इटावा, निदेशक राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा तथा समस्त राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी करते हुए कहा है कि ओपीडी एवं आईपीडी सेवाओं को भी कोविड-19 से पूर्व के स्तर पर संचालित किया जाए, ताकि कोविड-19 से भिन्न मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

कोविड-19 के रोगियों के लिए  जरूरत के अनुसार एक पृथक वार्ड की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए और रोगियों की संख्या बढ़ने की स्थिति में तदनुसार अतिरिक्त वार्ड की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए।

यह भी देखे:-

एपीजे इंटरनैशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में क्रिसमस कैरोल गायन प्रतियोगिता का आयोजन
योगी सरकार ने 2025 में हीट वेव से निपटने के लिए शुरू की व्यापक तैयारियां
स्वामी विवेकानन्द जयंती पर ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा राष्ट्रभाव
सीएम योगी ने मंत्रिमंडल संग देखी 'द केरल स्टोरी'
योगी सरकार का हरियाली संकल्प: गोपाल वन सहित 37 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, 9 जुलाई को रचेगा नया इतिहास
यूपी : केंद्रीय मंत्रियों व सचिवों के पत्र का समय से जवाब न देने पर मुख्यमंत्री योगी नाराज
बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए महिला संस्थाओं ने सौंपा ज्ञापन
Covid 19: गौतमबुद्ध नगर के हॉटस्पॉट लिस्ट से एक सेक्टर हटा, 2 बढ़ाए गए, अब कुल संख्या 28
जलवायु परिवर्तन एवं शहरी रेसीलीएनसी पर कार्यशाला
RYAN GREATER NOIDA WON OVERALL CHAMPIONS TROPHY AT SHALOM FIESTA -2023
Corona Update : उत्तरप्रदेश के इन जिलों में हुआ कोरोना का विस्फोट, गौतमबुद्ध नगर में आंकड़ा 700 के पा...
जनभागीदारी से और भव्य होगा उत्तर प्रदेश दिवस- 2026: मुख्यमंत्री
गौतम बुध नगर व बुलंदशहर आएंगे समाजसेवी अन्ना हजारे
लाॅयड काॅलेज के प्रो. एसपी द्विवेदी को विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्टैनफोर्ड यूनिवर्स...
CHRISTMAS CELEBRATION AT RYAN GREATER NOIDA