Weather Updates: कोहरे की चादर मे लिपटा दिल्ली-NCR , पड़ोसी राज्यों मे भी ठंड बढ़ने के आसार

 

Weather Updates Forecast Today आज दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घना कोहरा दर्ज किया गया है, जिसके चलते विजबिलिटी भी कम दर्ज की गई है। उधर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। जानें यूपी हरियाणा समेत कई राज्यों के मौसम का ताजा हाल।

 

नई दिल्ली, । Weather Updates Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में एक बार से कोहरे की वापसी हो गई है। सुबह-शाम की ठंड के बीचे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज सुबह फिर से कोहरे का सामना करना पड़ा। इस कोहरे के चलते विजिबलिटी भी कम दर्ज की गई। दिल्ली हवाई अड्डे पर कम विजबलिटी रही। इसका प्रभाव फ्लाइट्सों और ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। हालांकि, अभी दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान्य गति से फ्लाइ्टस चल रहीं हैं। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में पहले ही बताया था कि 11 और 12 फरवरी को दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। उधर,  माना जा रहा है कि उत्तर भारत में एक बार फिर से ठंड की वापसी होगी। यानी अभी हरियाणा, यूपी, बिहार के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

यूपी में इन दिनों लगातार मौसम बदल रहा है। यहां पर भी अब ठंड जाने का एहसास होने लगा है, लेकिन सुबह शाम की ठंड यहां भी बनी हुई है। वहीं कई इलाको में कोहरे की समस्या दर्ज की जा रही है। यहां पर स्थित गोरखपुर में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की चल रही है। वहीं बात अगर राजधानी लखनऊ की करें तो यहां पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले 1.5 डिग्री अधिक 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। वहीं यूपी में स्थित आगरा में शुक्रवार सुबह बादल छाने के साथ चली सर्द हवा। न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। दिन में तेज धूप और शाम को शीललहर चलने की आशंका जता गई है और वहीं रात के समय गलन बराकरा रहेगी।

उधर, बिहार में भी मौसम बदल रहा है। यहां पर लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव आ रहे हैं। बीते दिन कई दिनों के बाद धूप खिलने में यहां पर देर हुई। सुबह से ही कोहरे और आसमान में छाए बादलों के कारण धूप का मिजाज आज नर्म रहने की उम्‍मीद है।

यह भी देखे:-

एजेंसी से चोरी हुए सिलिंडर चोरी की घटना का खुलासा , चार गिरफ्तार
यमुना प्राधिकरण की 63वीं बोर्ड बैठक संपन्न
पड़ोसी ने की पालतू फीमेल डॉगी की हत्या, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
गौतमबुद्धनगर के डीएम के सीयूजी नंबर हैक कर साइबर अपराधी ने प्रयागराज के डीएम को किया फोन, एक साल बाद...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा 1000 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे
जेवर एयरपोर्ट के सम्बन्ध में जिला प्रशासन ने ग्रामीणों के लिए जारी किया ऑडियो , सुनें
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने रेसलर बबीता नागर से मुलाकात कर दी बधाई, कहा बहनो के लिए प्रेरणा हैं बब...
एथोमार्ट चेरिटबल ट्रस्ट ( ई॰एम॰सी॰टी॰) द्वारा बच्चों को साफ़-सफाई  पर कार्यशाला के साथ नि:शुल्क हेयर...
गणेशोत्सव 2019: ऋतुरंग नृत्य नाटिका का कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मन्त्रमुग्ध
सोनिया गांधी के दरबार में पहुंची कलह, इस दिन तक करा सकती हैं सुलह, कैप्टन को नहीं दिया मिलने का वक्त
स्कूल बंद होने पर आज हो सकता है फैसला
बी.एस.एफ मे चयनित मोहित को संकल्प संस्था ने किया सम्मानित
जी .डी. गोयंका स्कूल में मनाया गया ग्रेजुएशन डे
बजट 2019: टैक्स में राहत नहीं मिलने से निराशा
जानिए गौतमबुद्ध नगर में आज क्या है कोरोना का हाल , 24  घंटे में एक और मौत 
Cryptocurrency किसी भी वित्तीय प्रणाली के लिए गंभीर खतरा- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास