वाराणसी : बेटी होने पे नही लेती कोई चार्ज, मोदी भी है इनके फैन, डॉक्टर शिप्रा धर

वाराणसी :  कहते है कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होता है और जब ये हकीकत मे देखने को मिलता है तो विश्वास और बढ़ जाता है। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी मे एक महिला डॉक्टर है जो डॉक्टर मे भगवान होने की कहावत को सच साबित करती है।

इनका नाम है डॉ. शिप्रा धर। डॉ धर एक ऐसी स्त्री रोग विशेषज्ञ है जो महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति समय समय पर जागरूकता फैलाती रहती है। इसी के साथ प्रधानमंत्री के “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” की मुहिम मे बढ़ चढ़ के योगदान देती है और इस मुहिम को एक कदम आगे बढ़ाते हुए ये अपने नर्सिंग होम “काशी मेडिकेयर ” मे पैदा होने वाली बच्चियों की मुफ़्त डिलेवरी करती है। इसी के साथ नर्सिंग होम मे खुशी खुशी मिठाई भी बँटवाती है।
इस काम में डॉ. धर की सहायत उनके पति डॉ.एमके श्रीवास्तव भी बखूबी करते हैं। दोनों मिलकर इस अच्छे काम को करने की कोशिश करते हैं। डॉक्टर शिप्रा ने बीएचयू से एमबीबीएस और एमडी किया है और पिछले कई सालों से शिप्रा धर वाराणसी में यह काम कर रही हैं। अब तक धर ने तकरीबन 405 बेटियों के जन्म पर कोई भी चार्ज नहीं लिया है।

डॉ. धर और उनके पति डॉ.एमके श्रीवास्तव के कार्य को सभी ने सराहा है। इन दोनों दम्पति की ओर से अस्पताल में बेटी के जन्म पर कोई फीस नहीं लेने की बात जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पता चली तो वो डॉ. धर से मिले भी थे। दरअसल, जब ये बात प्रधानमंत्री को चली तो थी तो वो उन दिनों प्रधानमंत्री वाराणसी आए हुए थे मंच से कहा था कि सभी डॉक्टरों को भी किसी एक दिन फ्री में डिलिवरी करवानी चाहिए।

यह भी देखे:-

ग्लोबल म्यूजिक इंस्टीट्यूट द्वारा परिचर्चा का आयोजन, लेखकों, गीतकारों, म्यूजिक पब्लिशर्स और संगीतका...
गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस GIMS की प्रेस कांफ्रेंस, कोविड की तैयारियों के लिए पूरी तरह ...
उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025: ग्रेटर नोएडा में 12 से 14 अक्टूबर तक दिखेगा खिलाड़ियो...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी 65 से अधिक पीड़ितों की समस्याएं, बच्चों को दिया प्...
डायबिटीज और पैर के घाव से हुआ गंभीर बीमारी का खुलासा, नोएडा के डॉक्टर ने किया दुर्लभ मामला दुनिया के...
"उड़ान 2025": जीएल बजाज में दीक्षारंभ समारोह, छात्रों और अभिभावकों का हुआ गर्मजोशी से स्वागत
World TB Day 2023 Celebration at GIMS
स्कूल संचालक को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने फूलों का बुक्का देकर सम्मानित किया
Ryan International School Noida Extension CBSE TOPPERS
पढ़ाई का असली मकसद डिग्री नहीं, अच्छे इंसान बनना और समाज की जिम्मेदारी निभाना है – खान सर
रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर
यूनाइटेड कॉलेज में प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन
ग्रेटर नोएडा: आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में AI, नेटवर्किंग और क्लाउड पर ICAC2N-24 अंतर्राष्ट्रीय सम्म...
जी.बी.यू में पंचदिवसीय विपस्सना ध्यान योग कार्यक्रम सम्पन्न
जिला कारागार गौतम बुद्ध नगर में  मनाया गया योग दिवस 
NHRC Foundation Day: मोदी बोले- 'मानवाधिकार' के मुद्दों को चुनकर उठाने वाले पहुंचा रहे देश की छवि को...