ग्रेटर नोएडा : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एवं ठेकेदार के द्वारा सफाई कर्मचारियों का शोषण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : चौधरी प्रवीण भारतीय

ग्रेटर नोएडा:गौतम बुध विश्वविद्यालय में सफाई कर्मचारियों के उत्पीड़न व कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रदेश संरक्षक संजय भैया के नेतृत्व में गौतम बुध विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में मूलभूत समस्याओं एवं अपने अधिकारों के लिए सफाई कर्मचारी आंदोलनरत हैं उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को ठेकेदार एवं विश्व विद्यालय की तरफ से जो मूलभूत सुविधाएं व पूर्ण वेतन नहीं दिया जा रहा है जिसके विरोध में बुधवार से सफाई कर्मचारी प्रदर्शन पर बैठे हुए थे। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि प्रदर्शन में बैठे हुए सफाई कर्मचारी सुरेश के साथ ठेकेदार एवं विश्वविद्यालय से संबंधित लोगों ने मारपीट की जिसके उपरांत उसको राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करा दिया गया है जहां उसकी हालत बेहतर नहीं है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि विश्वविद्यालय एवं ठेकेदार के द्वारा सफाई कर्मचारियों का शोषण एवं अत्याचार किया जा रहा है सफाई कर्मचारियों को ना तो पिछले कई महीने की पूर्ण वेतन मिला है और ना ही कोरोना काल में जो सुविधाएं मिलनी थी वह भी नहीं मिल पाई अपनी जान जोखिम में डालकर सफाई कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय की सफाई की लेकिन आज भी सफाई कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए आंदोलनरत हैं।
प्रदर्शन के दौरान संजय भैया रणवीर जांगरा सविता शर्मा गायत्री देवी मिंटू सिंह सुरेंद्र सिंह राहुल कुमार नकुल कुमार विजय कृष्ण जगदीश दीपक राकेश गुड्डू प्रीति राजवती पूनम देवी सुमन देवी लीला देवी जय देवी मीनू बबीता आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

उर्वरकों के सुगम उपलब्धता के लिए दादरी -दनकौर रेलवे स्टेशन पर  रैक पॉइंट स्थापित हो : अनिल कुमार सिं...
आईटीआई नोएडा में प्रवेश का अंतिम अवसर: 30 अगस्त तक वॉक-इन प्रक्रिया से आवेदन करें
LIVE: गुजरात में बड़ी जीत की ओर BJP, गांवों में भी पहुंची 'आप', कांग्रेस पस्त
छात्र- छात्राओं ने आतंकी हमले में मारे गए अमरनाथ श्रद्धालुओं को दी श्रद्धांजलि
ब्रिटिश विश्वविद्यालय से कॉस्मेटोलॉजी में डॉक्टरेट अर्जित करने वाले भारत के पहले कॉस्मेटोलॉजिस्ट बने...
ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में IEEE अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'ICAC2N-24' में उन्नत तकनीकी चर्चाएँ, शोध पत्र...
गौतम बुद्ध नगर: अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 05 मार्च तक मिलेगा खाद्यान्न वितरण
किसान एकता संघ: आवारा पशुओं के संबंध में जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन
महिलाऔं व बच्चों के सुरक्षा घेरे को मजबूत करना गौतमबुद्ध नगर पुलिस की पहली प्राथमिकता : पुलिस कमिश्न...
शारदा विश्वविद्यालय में 5 वां वार्षिक टेक फेस्ट, 'कंट्रीवान्स' का शुभारभ
CORONA UPDATE : जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल 
जीएल बजाज कॉलेज ने वृद्धाश्रम में किया कंबल वितरण, छात्रों में समाज सेवा का भाव विकसित करने पर जोर
निर्माणधीन एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों को रेल मार्ग से जोड़ने की तैयारी में जुट गया यमुना प्राधि...
आईटीएस डेंटल काॅलेज में हुआ वाइट कोट सेरेमनी
जनपद गौतमबुद्ध नगर में धारा 144 लागू
15 साल पुराने मामले मेंश्रीकांत त्यागी को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया, उसे कोर्ट के ...