Ind vs Eng: दूसरे टेस्ट मैच में ऐसी हो सकती है भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

India vs England भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच शनिवार 13 फरवरी से खेला जाएगा। इस मैच में भारत और इंग्लैंड की टीमें किन 11-11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं। इस बारे में जान लीजिए।

 

नई दिल्ली। Ind vs Eng: मेजबान भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 13 फरवरी से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू हो रहा है। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला अहम है, क्योंकि इस मैच के नतीजे के बाद आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की तस्वीर थोड़ी सी साफ हो जाएगी। हालांकि, फाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला सीरीज के आखिरी मैच के बाद ही होगा।

चेन्नई के चेपक में होने वाले इस टेस्ट मैच में दोनों टीमों में बदलाव देखे जाने की पूरी-पूरी संभावना है, क्योंकि पहला टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट के ऊपर कुलदीप यादव को मौका देने के दबाव होगा। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम के कप्तान और कोच ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि कुछ बदलाव दूसरे टेस्ट मैच में देखने को मिल सकते हैं। यहां तक कि इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहले ही बाहर हो गए हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो रोहित शर्मा और शुभमन गिल फिर से पारी की शुरुआत कर सकते हैं। चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर खेलते नजर आएंगे। विकेटकीपर के तौर पर रिषभ पंत यहां भी बाजी मारते नजर आएंगे। ऑलराउंडर के तौर पर वॉशिंग्टन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है, जबकि अक्षर पटेल को मौका देने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

वॉशिंग्टन बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन गेंदबाजी में उतने सफल नहीं हैं। ऐसे में अक्षर पटेल को मौक दिया जा सकता है। वहीं, शाहबाज नदीम को बाहर बैठना पड़ सकता है। उनकी जगह कुलदीप यादव लंबे समय के बाद सफेद जर्सी में नजर आ सकते हैं। आर अश्विन के अलावा गेंदबाजी में इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह खेलते नजर आएंगे। इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर और जेम्स एंडरसन को आराम दिया जा सकता है, जिनके स्थान पर स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा एनटीपीसी के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी
गौतमबुद्ध विश्विद्यालय में इंटर यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिता में आयोजित हुए कई मैच
एपीजे ‘वार्षिक खेल महोत्सव - 2017’ में चैम्पियन रहा लक्ष्य सदन
बिलासपुर कस्बे में जल्द मिलेगी पिंक टॉयलेट की सौगात
पुलिस कमिश्नर कार्यालय, पुलिस लाइन एवं जनपद के अन्य पुलिस कार्यालयों में गांधी जयंती कार्यक्रम का आय...
यमुना प्राधिकरण आठ करोड़ खर्च कर लगवाएगा 125 सीसीटीवी
UNSC की बैठक : पीएम नरेंद्र मोदी ने समुद्री सुरक्षा पर दिए पांच मंत्र, जानें उनके बारे में
मिरांडा हाउस बेस्ट कॉलेज, इंजीनियरिंग में आईआईटी मद्रास शीर्ष पर, देखें शिक्षा मंत्रालय की रैंकिंग ल...
जानिए, गौतमबुद्ध नगर लोकसभा रुझान, कौन आगे कौन पीछे @ 9 am
श्री सुरेन्द्र सिंह, मंडलायुक्त मेरठ ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार सम्भाला
दिल्ली से घर लौट रहे क्रिकेटर ऋषभ पंत का कार का हुआ एक्सीडेंट, हालत नाजुक
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम को लेकर ग्रेटर नोएडा में बड़ी बैठक, अपर मुख्य सचिव ने की बैठक की अध्यक्षत...
सुप्रीम कोर्ट : कोरोना से हुई मौतों के मामलों में मुआवजा देने को लेकर आएगा अंतिम फैसला
महंगाई की मार से राहत नहीं! लगातार 11वीं बार रेपो रेट 6.5% पर कायम, आपकी EMI नहीं होगी सस्ती
Lakhimpur Kheri violence: सुनवाई 8 नवंबर तक टली, पत्रकार की मौत की जांच पर यूपी से जवाब तलब
जिला गौतमबुद्ध नगर में धारा 144 लागू