कोरोना को लेकर PM मोदी के प्रयासों को WHO ने सराहा, कहा- भारत में तेजी से हुई रोकथाम

भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रतिनिधि डॉ.रोड्रिको ओफरिन(Dr Roderico Ofrin) की गुरुवार को COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे जन आंदोलन बना दिया।

नई दिल्ली, (ANI)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना से निपटने से भारत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन उपायों को जन आंदोलन बना दिया। भारत में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डा.रोड्रिको ओफरिन ने कहा कि जिस तेजी से भारत में इस बीमारी की जांच व रोकथाम की गई और नागरिकों को कोराना संबंधी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संभव हुआ। उन्होंने इन प्रयासों को जन आंदोलन बना दिया।
उन्होने कहा कि भारत सरकार ने इस दौरान जो लचीलापन दिखाया वह गर्व करने वाला है। 130 करोड़ की आबादी, 37 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों और 770 जिलों वाले इस देश में जिस मुस्तैदी से चिकित्सा प्रबंध किए गए वे बहुत गर्व करने वाली बात है। डा.ओरिफिन ने देश में चल रहे टीकाकरण अभियान की भी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि जिस तत्परता और अनुशासन से भारत में टीकाकरण हो रहा है वह हमारी जिम्मेदारी की भावना को प्रदर्शित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में अब साठ लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। यहां सबसे ज्यादा तेजी से टीकाकरण हो रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत हाल ही में COVID-19 के खिलाफ 60 लाख लोगों का सबसे तेजी से टीकाकरण करने वाला देश बन गया है। अमेरिका को इस मुकाम तक पहुंचने में 26 दिन लगे, ब्रिटेन को 46 दिन लगे, भारत ने सबसे तेज 24 दिन में यह उपलब्धि हासिल की।

● 17 राज्यों में 24 घंटों में कोरोना से एक भी मौत नहीं

देश में कोरोना महामारी का असर लगातार कम हो रहा है। बीते 24 घंटों में देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई। हालांकि इस दौरान संक्रमण के 12,923 नए मामले सामने आने से अब तक संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 1,08,71,294 हो गई। वहीं 108 और लोगों की मौत से कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,55,360 हो गया।

यह भी देखे:-

विंडसर कैसल में हुआ प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार, काली ड्रेस पहनकर शामिल हुईं महारानी एलिजाबेथ द्वि...
यूपी: खाद्य तेल और दाल के दाम बढ़ने पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, बोले- जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई करें
भारतीय सीमा में घुसे 3 पाकिस्‍तानी जेट
कोविड-19 : अभी खत्म नहीं हुई है दूसरी लहर, आठ राज्यों में अभी भी 'आर-वैल्यू' ज्यादा, सरकार ने किया आ...
संक्रमण के दौर में फिट रहने के लिए योग जरूरी
शारदा यूनिवर्सिटी में चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट दिखाया
मिनोशा इंडिया ने एक मजबूत सिंगल-फंक्शन प्रिंटर P502 का अनावरण किया
पूरी फिल्मी है धनंजय सिंह की कहानी, कभी एनकाउंटर में मार गिराने का पुलिस ने किया था दावा
खुशखबरी: यूपी में कोरोना की दूसरी लहर समाप्ति की ओर, 24 घंटे में सिर्फ 709 केस ही मिले
गलगोटिया विश्वविद्यालय के सहयोग से COVID 19 महामारी पर वेबिनार, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और छात्र हुए...
धूम मानिकपुर में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर
वायु प्रदूषण रोकने के लिए ऐक्शन में आया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, आठ जोन में बांटकर प्रदूषण रोकने का ख...
गलगोटिया विश्विद्यालय में ऑनलाइन दीक्षांत समारोह  का आयोजन 
कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, पाकिस्तान के खिलाफ किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह
ममता बनर्जी को चुनाव आयोग ने भेजा एक और नोटिस, केंद्रीय बलों पर गलत टिप्पणी करने का है आरोप
सेल्स मैनेजेर की कातिल बीवी गिरफ्तार