ग्रेटर नोएडा: 19 साल बाद रेप पीड़िता को न्याय मिल सका, 2002 मे हुई थी घटना
ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध जिला न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड ने दादरी थानांतर्गत महिला से दुष्कर्म करने वाले किशोर को 19 साल बाद रेप का दोषी को मानते हुए 3 साल की सजा सुनाई है। करीब 19 साल बाद मिला पीड़िता को मिला न्याय। ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में बीते 28 जून 2002 को हुई थी बलात्कार की घटना।
इसके आलावा 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले की रिपोर्ट दादरी कोतवाली में साल 2002 में दर्ज करायी गयी थी। किशोर न्याय बोर्ड ने धारा 376 के अंतर्गत किशोर पर 5 हजार से दंडित करते हुए 3 साल की सुनाई सजा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मिशनशक्ति के तहत की गई थी पैरवी। प्रधान मजिस्ट्रेट बीरेश चंद्रा व सदस्य अनीत कुमार बघेल ने सुनाई सजा। किशोर को 3 साल के लिये इटावा बाल सुधारगृह भेजने का दिया आदेश। जब ये घटना हुई थी तो आरोपी की उम्र 17 साल थी।