यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा, 24 अप्रैल से 10वीं व 12वीं की परीक्षा शुरू होगी

यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी।
वहीं, हाईस्कूल की परीक्षा 10 मई और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 मई को समाप्त होगी।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष-2021 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ दिनांक 24 अप्रैल, 2021 से प्रारम्भ होंगी। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 10 मई को समाप्त होगी।
वहीं, इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 15 दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 12 मई 2021 को समाप्त होंगी। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष 2020 में भी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में सम्पन्न हुई थी।

उप मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी की वर्ष 2021 की हाईस्कूल परीक्षा में 16,74,022 बालक तथा 13,20,290 बालिकाएं कुल 29,94,312 परीक्षार्थी एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 14,73,771 बालक तथा 11,35,730 बालिकाएं कुल 26,09,501 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।

दोनों परीक्षाओं में समग्र रूप से 31,47,793 बालक तथा 24,56,020 बालिकाएं कुल 56,03,813 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वर्ष 2020 की हाईस्कूल परीक्षा में 30,24,480 तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा में 25,86,339 कुल 56,10,819 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।

उप मुख्यमंत्री ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि परीक्षा तिथियों की घोषणा समय से कर दी गयी है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए काफी समय मिला है। परीक्षा को एक पर्व मानते हुए प्रसन्नचित होकर पूर्ण मनोयोग एवं उत्साह के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों।

यह भी देखे:-

2023-24 में 83 हजार युवाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना का लाभ
जेपी इंटरनेशनल स्कूल में बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन
शारदा विश्वविद्यालय में नए सत्र के छात्र-छात्राओं के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम
एकेटीयू : बीटेक के छात्र ले सकेंगे माइनर डिग्री
अंसल ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई के आदेश, मुख्यमंत्री ने कहा – बायर्स के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं, एफआईआर क...
गौतमबुद्ध विश्विद्यालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान, कुलपति आर.के. सिन्हा के नेतृत्व में शिक्षक कर्...
टोक्यो पैरालंपिक: टेबल टेनिस के फाइनल में भाविना पटेल, गोल्ड से सिर्फ एक कदम दूर
जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में मनाया गया पृथ्वी दिवस उत्सव
कैप्टन अमरिंदर आज पीएम मोदी से कर सकते हैं मुलाकात, कांग्रेस में बेचैनी
जीएल बजाज कॉलेज के डीन डॉ. शशांक अवस्थी बने IEEE इंडिया काउंसिल के उपाध्यक्ष
गायत्री देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के बच्चों ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की ली शपथ
आईईसी कालेज में टेकफेस्ट “इनोविजन – 2022” का आगाज
शारदा यूनिवर्सिटी ने किया अपने पूर्व छात्र और न्यायाधीश अंकित तिवारी का भावभीना स्वागत
ग्लोबल शिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन
आरबीएमआई में पासिंग आउट बैच को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रमों से सजा समारोह
15 अगस्त : अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर फहरेगा सबसे बड़ा तिंरगा, महावाणिज्य दूत रंधीर जैसवाल फहराएं...